Amazon की Great Freedom Festival 2025 Sale 1 अगस्त से होगी शुरू, मिलेंगे ये ऑफर्स

Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale में हर बार की तरह इस बार भी बैंक ऑफर उपलब्ध होगा। अगर आप SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2025 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale 1 अगस्त से शुरू होगी
  • सेल लगभग 5-6 दिन तक चलने की संभावना है
  • Prime Members को 12 घंटे पहले यानी 1 अगस्त रात 12 बजे से एक्सेस मिलेगा

इस बार Great Freedom Festival Sale में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे ज्यादा ऑफर्स मिलेंगे

Photo Credit: Amazon

Amazon ने Great Freedom Festival 2025 Sale की डेट्स ऑफिशली अनाउंस कर दी हैं। इस बार सेल 1 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है। Prime मेंबर्स के लिए ये सेल 1 अगस्त मध्यरात्री 12 बजे ही खुल जाएगी, जबकि बाकी सभी यूजर्स के लिए ये दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। Amazon हर साल की तरह इस बार भी Independence Day के आसपास ये सेल आयोजित कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस फेस्टिव सेल में शॉपर्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंसेज, फैशन, ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी में भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डील्स मिलेंगी।

हर बार की तरह इस बार भी बैंक ऑफर उपलब्ध होगा। अगर आप SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और रोज़ाना ऐड होने वाले "Trending Deals" जैसे ऑप्शन भी मिलेंगी। इस सेल के लिए कस्टमर्स पहले से अपनी विशलिस्ट तैयार कर सकते हैं, ताकि बेस्ट डील्स छूट न जाएं।

Amazon के मुताबिक, इस बार Great Freedom Festival Sale में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे ज्यादा ऑफर्स मिलेंगे। ब्रांड्स जैसे Samsung, Apple, OnePlus, Xiaomi पर भारी छूट दी जाएगी। इसके अलावा, होम अप्लायंसेज और टीवी पर भी 65% तक की छूट मिलेगी। फैशन, ब्यूटी, ग्रॉसरी और होम प्रोडक्ट्स पर कई एक्सक्लूसिव ऑफर्स, कूपन और कैशबैक ऑफर भी ऐवलेबल रहेंगे। 

Prime मेंबर्स को सेल में 12 घंटे पहले एंट्री मिलती है, जिससे वे नई लॉन्च डील्स और लिमिटेड स्टॉक प्रोडक्ट्स पर सबसे पहले शॉपिंग कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस बार सेल में ‘Blockbuster Deals', ‘8PM Deals' जैसे टाइम लिमिटेड ऑफर्स भी मिलेंगे।

ग्राहक अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को सेल से पहले ही कार्ट या विशलिस्ट में ऐड कर सकते हैं। Amazon हर बार छोटी-बड़ी स्कीम्स चलाता है, जिससे नए और पुराने दोनों ही कस्टमर्स को बचत का बढ़िया मौका मिलता है।

Advertisement

Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale कब से शुरू होगी?

ये सेल 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी। Prime मेंबर्स के लिए एक्सेस रात 12 बजे से, जबकि बाकी यूजर्स के लिए दोपहर 12 बजे से खुलेगा।

सेल कब तक चलेगी और कौन-कौन सी कैटेगरी में ऑफर मिलेंगे?

सेल लगभग 5-6 दिन तक चलने की संभावना है। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज़, फैशन, ग्रॉसरी, ब्यूटी और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत ढेरों कैटेगरी शामिल हैं।

Prime मेंबर्स को क्या एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा?

Prime Members को 12 घंटे पहले यानी 1 अगस्त रात 12 बजे से सेल में एंट्री मिल जाएगी। साथ ही, स्पेशल डील्स और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Advertisement

सेल में बेस्ट बैंक ऑफर क्या रहेगा?

SBI क्रेडिट कार्ड और EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे।

कौन-कौन से डेली या टाइम-बेस्ड डील्स मिलेंगी?

“Trending Deals”, “8PM Deals” और “Blockbuster Deals” जैसी टाइम लिमिटेड डील्स भी मौजूद रहेंगी। हर दिन नई डील्स जोड़ी जाएंगी।

क्या ऑफिशियल Amazon ऐप या वेबसाइट से ही खरीदारी करनी होगी?

हां, सभी ऑफर्स और डील्स सिर्फ ऑफिशियल Amazon मोबाइल ऐप, वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म पर ही मान्य होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.