वनप्लस 3 स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 14:12 IST
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 को लेकर कयासों और अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। इस हैंडसेट के रेंडर इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। इसके अलावा एक टिप्सटर ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा किया है।

Upleaks नाम के एक टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस 3 में 64 बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा और यह फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, टिप्सटर खुद ही इन स्पेसिफिकेशन को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। ऐसे में इन्हें कयास से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं मौजूद है।
Advertisement

मोबाइल डैड वेबसाइट द्वारा जारी की गई एक अलग रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर दो तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें वनप्लस 3 के फ्रंट और रियर पैनल का बताया जा रहा है। तस्वीरों में दो फ्रंट फेसिंग स्पीकर और एक फ्रंट कैमरा नज़र आ रहा है। रियर कैमरे और फ्लैश की पोजीशन, वनप्लस 2 के डिजाइन से मेल खाती है। कंपनी का लोगो रियर पैनल के केंद्र में नज़र आ रहा है। रोचक बात यह है कि फ्रंट पैनल पर कोई कैपेसिटिव बटन नहीं है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी नदारद है।
 

गौरतलब है कि वनप्लस ने इस महीने की शुरुआत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 से इनवाइट सिस्टम हटाने का फैसला किया। कंपनी ने घोषणा की कि इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पिछले साल वनप्लस वन के लॉन्च के साथ सुर्खियों में आ गई। 21,999 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट कई यूज़र और एक्सपर्ट को पसंद आया। हालांकि, इनवाइट सिस्टम के कारण कई लोग परेशान हुए। कई यूज़र ने शिकायत की कि हैंडसेट खरीदने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  2. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  3. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  4. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  5. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  6. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  7. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  8. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  9. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  10. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.