अल्काटेल शाइन लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 11:56 IST
ख़ास बातें
  • एल्टाकेल शाइन लाइट में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • इस फोन की कीमत करीब 225 डॉलर है
बर्लिन में चल रहे ट्रेडशो आईएफए 2016 में अल्काटेल ने अपना नया स्मार्टफोन शाइन लाइट लॉन्च कर दिया है। अच्छी फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए अल्काटेल शाइन लाइट में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

नए अल्काटेल शाइन लाइट को मेटेलिक डिज़ाइन के साथ बनाया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड व व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अल्काटेल शाइन लाइट एंड्रॉयड स्मार्टफोन है लेकिन अभी तक इसके वर्जन की जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन के आगे व पिछले हिस्से में 2.5डी ग्लास कोटिंग की गई है। अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं मिली है कि शाइन लाइट स्मार्टफोन में कौन सा प्रोसेसर होगा।

शाइन लाइट में फ्लैश सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए कई शूटिंग मोड हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने के लिए फ्लैश के साथ आता है। अल्काटेल ने सिर्फ शानदार सेल्फी लेने के लिए फ़ीचर का एक पूरा नया फोल्डर दिया है। इसके अलावा फेस नाउ नाम के ऐप से आप वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
Advertisement

इस फोन में रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 225 डॉललर (करीब 15,000 रुपये) है। एल्काटेल शाइन मोटोरोला मोट जी4 प्लस को कड़ी टक्कर दे सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.