अल्काटेल गो फ्लिप लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ने अमेरिका में अपना नया फोन गो फ्लिप लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल गो फ्लिप एक स्मार्टफोन ना होकर एक बेसिक फोन है। अल्काटेल गो फ्लिप जैसा कि नाम से ज़ाहिर से यह फोन फ्लिप डिज़ाइन से लैस है। फोन के रियर पर एक कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ब्रांडिंग भी रियर पर दी गई है। इस फोन में ईमेल, वेब सर्फिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 मई 2017 10:03 IST
ख़ास बातें
  • अल्काटेल गो फ्लिप में 2.8 इंच ( 320×240 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • फोन को पावर देने के लिए 1,350 एमएएच की बैटरी दी गई है
अल्काटेल ने अमेरिका में अपना नया फोन गो फ्लिप लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल गो फ्लिप एक स्मार्टफोन ना होकर एक बेसिक फोन है। अल्काटेल गो फ्लिप को अमेरिका के टी-मोबाइल से 3 डॉलर (करीब 194 रुपये) की डाउन पेमेंट के साथ 24 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर 3 डॉलर (करीब 194 रुपये) प्रति माह के दाम में खरीदा जा सकता है। यानी फोन के लिए कुल 75 डॉलर (करीब 4, 800 रुपये) चुकाने होंगे।

अल्काटेल गो फ्लिप जैसा कि नाम से ज़ाहिर से यह फोन फ्लिप डिज़ाइन से लैस है। फोन के रियर पर एक कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ब्रांडिंग भी रियर पर दी गई है। इस फोन में ईमेल, वेब सर्फिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

अल्काटेल गो फ्लिप में 2.8 इंच ( 320×240 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 521 एमबी रैम है।  इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

गो फ्लिप फोन में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 1,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 6.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 11 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/यू, यूएसबी, और ब्लूटूथ 3.0, जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। अल्काटेल गो फ्लिप का वज़जन करीब 116 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  6. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  7. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  8. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  9. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  10. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.