Alcatel की भारत में वापसी! प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज करेगी लॉन्च, Make in India के तहत भारत में बनेंगे डिवाइस

Alcatel के नए डिवाइसेस में पेटेंटेड टेक्नोलॉजी (मंजूर या लंबित) और फ्रेंच एस्थेटिक्स से प्रेरित डिजाइन शामिल होंगे, जिससे यह अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 20:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन्स में स्टाइलस सपोर्ट देने की योजना बना रही है
  • Alcatel लोकल मैन्युफैक्चरिंग को अपनाने जा रही है
  • देशभर में एक मजबूत सर्विस नेटवर्क स्थापित करने की योजना भी है

Photo Credit: Alcatel

Alcatel, जो कि TCL Communication द्वारा Nokia के ट्रेडमार्क लाइसेंस के तहत ऑपरेटेड मोबाइल टेक ब्रांड है, ने भारत में स्मार्टफोन बाजार में फिर से कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने 2018 के बाद से भारत में कोई फोन या टैबलेट लॉन्च नहीं किया था, हालांकि 2022 तक कुछ अन्य बाजारों में यह एक्टिव रही है। कंपनी ने बताया है कि वह भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को अपनाने जा रही है, जिससे Alcatel खुद को ‘Make in India' पहल के अनुरूप रख सके।

Alcatel ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स में स्टाइलस सपोर्ट देने की योजना बना रही है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स को अधिक कंज्यूमर्स तक पहुंचा सके। भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए, कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग को अपनाने जा रही है। इसके अलावा, देशभर में एक मजबूत सर्विस नेटवर्क स्थापित करने की योजना भी कंपनी के एजेंडे में शामिल है।
Advertisement

Alcatel के नए डिवाइसेस में पेटेंटेड टेक्नोलॉजी (मंजूर या लंबित) और फ्रेंच एस्थेटिक्स से प्रेरित डिजाइन शामिल होंगे, जिससे यह अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करेगा। Alcatel का फोकस आम कंज्यूमर्स से लेकर टेक्नोलॉजी में रूची रखने वाले और प्रोफेशनल यूजर्स तक पहुंच बनाने पर रहेगा। कंपनी डिजाइन, फंक्शनैलिटी और यूजर एक्सपीरियंस को मिलाकर भारतीय बाजार में एक अलग पहचान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Alcatel की रणनीति में लेकल लेवल पर निर्माण और मजबूत ग्राहक सहायता सिस्टम को प्रमुखता देना शामिल है। ब्रांड अपने अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता का यूज कर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दोबारा मजबूत स्थिति बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।
Advertisement

Alcatel की वेबसाइट पर वर्तमान में  Alcatel 1, Alcatel TKEE Mini और  Alcatel 3L (2021) सहित कई अन्य मॉडल्स शामिल हैं। भारत में कंपनी टैबलेट्स भी लॉन्च कर चुकी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alcatel, Alcatel Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.