3 कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Alcatel 1V 2021 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सभी खास फीचर्स

फोन का खास फीचर इसका आई कम्फर्ट मोड (Eye-comfort mode) है जिसमें आई कम्फर्ट और रीडिंग मोड का ऑप्शन है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन का खास फीचर इसका आई कम्फर्ट मोड है।
  • फोन में 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • Alcatel 1V 2021 में MediaTek Helio A22 चिपसेट दिया गया है।

Alcatel 1V 2021 में नए फीचर्स के साथ नया डिजाइन भी दिया गया है।

Alcatel ने अपना नया स्मार्टफोन Alcatel 1V 2021 लॉन्च किया है। यह फोन 2 साल पहले आए Alcatel 1V 2020 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। अपग्रेडेड मॉडल होने के चलते इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं और डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के मामले में भी कई सुधार फोन में देखने को मिलते हैं। फोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.52 इंच वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ दी गई है। कंपनी ने फोन को 2 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 
 

Alcatel 1V 2021 price, availability

Alcatel 1V 2021 का प्राइस अभी कंपनी की ओर से घोषित नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसकी प्राइसिंग डीटेल्स जल्द सामने आएंगी। यह फोन दो कलर वेरिएंट्स- स्पेस ग्रे और एटलांटिक ब्लू में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

Alcatel 1V 2021 specifications

Alcatel 1V 2021 में नए फीचर्स के साथ नया डिजाइन भी दिया गया है। इसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल है और कैमरा सेंसरों को भी अपग्रेड किया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.52 इंच वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ दी गई है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जिसमें ऑटो फोकस के साथ फेज डिटेक्शन भी है। दूसरे लेंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके पहले आए Alcatel 1V 2020 में डुअल कैमरा दिया गया था। 

फोन का खास फीचर इसका आई कम्फर्ट मोड (Eye-comfort mode) है जिसमें आई कम्फर्ट और रीडिंग मोड का ऑप्शन है। यह डिस्प्ले से आने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को कम करता है। इससे आंखों पर डिस्प्ले की रोशनी का बुरा असर पड़ना कम हो जाता है।  
Advertisement

Alcatel 1V 2021 में MediaTek Helio A22 चिपसेट दिया गया है जिसे 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। पावर के लिए फोन में 5000एमएएच बैटरी है। इसके पहले आए Alcatel 1V 2020 में 4000एमएएच बैटरी दी गई थी। इस बार कंपनी ने फोन के साथ 10W चार्जिंग स्पीड भी दी है। यह रियरमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और एंड्रॉयड 11 के गो (Go) एडिशन पर चलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.