Disney+ Hotstar बिलकुल फ्री, Airtel का नया प्लान दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट के साथ जबरदस्त फायदे

Airtel के 869 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 869 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB 4G डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 869 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Airtel के 869 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel के 869 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB 4G डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

Airtel ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर शामिल है। यह प्लान, प्रीपेड Netflix बंडल प्लान पेश करने के कुछ दिनों बाद आया है। Netflix प्लान के जैसे ही यह नया हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान कुछ अन्य फायदों की भी पेशकश करने के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है। खासतौर पर Airtel भारत में 5G कनेक्टिविटी पेशकश करने वाले दो टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक है। देश में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाली अन्य कंपनी Jio है, जो कि Disney+ Hotstar और Netflix के फायदों के साथ प्रीपेड प्लान प्रदान करती है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाला प्रीपेड प्लान 869 रुपये में उपलब्ध है। यह मौजूदा 839 रुपये वाले प्लान से अपग्रेड है। Airtel के 869 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान 5G एक्सेस वाले एरिया में प्लान लिमिट से ऊपर अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है। Airtel के प्रीपेड प्लान में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसमें यूजर्स सिर्फ अपने स्मार्टफोन के जरिए इस ऐप का एक्सेस पा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल मिलती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस भी प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों में 3 महीने के लिए फ्री अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और हैलो ट्यून्स एक्सेस के साथ रिवार्ड्समिनी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Advertisement

Jio 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल मेंबरशिप के साथ एक अन्य प्रीपेड प्लान भी पेश करता है, जिसकी कीमत 808 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान किया जाता है। Jio के इस प्लान में डेली 2GB 4G डाटा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल प्रदान करता है। इस प्लान में डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

Airtel ने हाल ही में 1,499 रुपये में Netflix प्लान के साथ प्रीपेड प्लान भी पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा और अनलमिटेड वॉयस कॉल एक्सेस मिलता है। यह प्लान 3 महीने के लिए Netflix बेसिक प्लान का एक्सेस प्रदान करता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.