Airtel के 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की सुविधाओं में हुआ बदलाव

Airtel Rs. 97 Prepaid Plan में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 500 एमबी डेटा और 300 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की रहेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2019 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Rs. 97 Prepaid Plan में पहला बदलाव 2019 में हुआ था
  • 97 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की वैधता पहले की तरह 14 दिनों की होगी
  • Airtel यह प्लान सबसे पहले 2018 में लॉन्च हुआ था

Airtel के 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हुआ दूसरी बार बदलाव

Airtel ने एक बार फिर अपने 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाली सुविधाओं में बदलाव किया है। 97 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान को सबसे पहले सीमित समय के लिए 2018 में पेश किया गया था। इस साल एयरटेल ने पहली बार इस प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले फायदों में बदलाव किया। कंपनी अब तक इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डेटा देती थी। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। अब एक बार फिर प्लान में बदलाव किया गया है। अब प्लान में 14 दिनों की वैधता के लिए 500 एमबी डेटा दिया जाएगा।

Airtel Rs. 97 Prepaid Plan में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 500 एमबी डेटा और 300 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की रहेगी। पहले 97 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ 2 जीबी डेटा मिलता था। पहले भी वैधता 14 दिनों की थी और हर दिन इस्तेमाल के लिए 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाते थे। यह प्लान बदलाव के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई थी।
Advertisement
 

याद रहे कि एयरटेल के 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को सबसे पहले सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। इस दौरान प्लान 350 मिनट वॉयस कॉल, 1.5 जीबी डेटा और मुफ्त 200 एसएमएस के साथ आता था। यह प्लान कुछ दिनों तक ही उपलब्ध रहा और इसे एक बार फिर 2019 में पेश किया गया।

Airtel ने हाल ही में अपने 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस देने की बात की थी। इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता है। इस रीचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इंश्योरेंस की सुविधा हर रीचार्ज के साथ तीन महीनों तक मिलती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 97 Plan, Rs 97 Airtel prepaid plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.