Airtel नए 4G ग्राहकों को दे रही है 5 जीबी मुफ्त डेटा, लेकिन उसके लिए...

Airtel का 'न्यू 4जी सिम या 4जी अपग्रेड फ्री डेटा कूपन' ऑफर भारत के उन प्रीपेड यूज़र्स के लिए है जिन्होंने या तो नया 4जी सिम खरीदा है या 4जी डिवाइस में अपग्रेड किया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2020 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के नए 4G ग्राहक और 3G से 4G में अपग्रेड होने वालों को मिलेगा ऑफर
  • 5GB मुफ्त डेटा पाने के लिए Airtel Thanks ऐप में करना होगा रजिस्टर
  • रजिस्ट्रेशन होने के 72 घंटों के भीरत मिलेंगे 1 जीबी के 5 कूपन्स (कुल 5GB)

Airtel Thanks ऐप पर रजिस्टर करने पर मिलेगा मुफ्त डेटा

Airtel उन नए 4G ग्राहकों को 5 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है, जो 'Airtel Thanks' ऐप डाउनलोड करेंगे। मुफ्त डेटा बिल्कुल नए ग्राहकों के साथ-साथ 3जी से 4जी पर अपग्रेड करने वाले मौजूदा यूज़र्स को भी मिलेगा। यूज़र्स को 1 जीबी डेटा के पांच कूपन मिलेंगे, जिन्हें सब्सक्रिप्शन मिलने के 90 दिनों के भीतर और 'एयरटेल थैंक्स' ऐप डाउनलोड करके रिडीम किया जा सकता है। 1 जीबी का प्रत्येक कूपन तीन दिनों के लिए एक्टिव होगा और इन कूपन का उपयोग प्रति मोबाइल नंबर पर केवल एक बार किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप दूसरे नंबर को अपग्रेड करते हैं, तो आप अपने पहले नंबर पर कूपन का उपयोग नहीं कर सकते।

TelecomTalk की एक रिपोर्ट के अनुसार, Airtel का 'न्यू 4जी सिम या 4जी अपग्रेड फ्री डेटा कूपन' ऑफर भारत के उन प्रीपेड यूज़र्स के लिए है जिन्होंने या तो नया 4जी सिम खरीदा है या 4जी डिवाइस में अपग्रेड किया है। नए 4G सब्सक्राइबर को Google Play या ऐप स्टोर से Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद, उन्हें अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन होने के बाद, 1 जीबी के पांच कूपन्स यूज़र्स के अकाउंट में 72 घंटों के भीतर जमा हो जाएंगे।
Advertisement

कूपन को रिडीम करने के लिए, यूज़र्स एयरटेल थैंक्स ऐप पर ‘My Coupons' सेक्शन में अपने कूपन कोड डाल सकते हैं। 1 जीबी के इन सभी  कूपन को क्रेडिट के दिन से 90 दिनों के भीतर रिडीम करना होगा और इनमें से प्रत्येक कूपन तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके अलावा, कोई भी यूज़र केवल एक विशेष मोबाइल नंबर का उपयोग करके इस ऑफर का लाभ उठा सकता है। कथित तौर पर, यदि यूज़र्स 5 जीबी मुफ्त डेटा ऑफर के लिए योग्य है, तो उसे Airtel Thanks ऐप पर पहली बार रजिस्ट्रेशन करने पर मिलने वाला 2 जीबी मुफ्त डेटा ऑफर नहीं मिलेगा।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Airtel ने Jio की तुलना में 28.99 लाख सब्सक्राइबर जोड़े। जियो ने अगस्त 2020 के महीने में 18.64 लाख सब्सक्राइबर जोड़े थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Thanks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.