एयरटेल के ग्राहकों के लिए खुशख़बरी, नहीं लगेगा कोई रोमिंग चार्ज

एयरटेल के ग्राहकों के लिए खुशख़बरी, नहीं लगेगा कोई रोमिंग चार्ज
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग शुल्क में बदलाव का ऐलान किया। नई घोषणा के साथ ही, एयरटेल अब देशभर में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल के लिए कोई शुल्क नहीं लेगी। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल के लिए प्रीमियम चार्ज भी नहीं लगेगा। 1 अप्रैल 2017 से अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पर कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को भारी-भरकम बिल नहीं देना होगा।

एयरटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग शुल्क पर 3 रुपये प्रति मिनट की दर के साथ अब शुल्क में 90 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है। वहीं मशहूर रोमिंग डेस्टिनेशन पर प्रति एमबी के लिए 3 रुपये चुकाने होंगे यानी डेटा शुल्क में 99 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

कंपनी ने एक प्रेस बयान में नए रोमिंग शुल्क में बदलाव करते हुए इसे 'डेथ ऑफ नेशनल रोमिंग' करार दिया। नई घोषणा के तहत रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल और एसएमएस सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी। एयरटेल का दावा है कि देश से बाहर रोमिंग में अब लोगों को बड़े बिल का झटका नहीं लगेगा। क्योंकि अब कंपनी रोमिंग पैक ना खरीदने पर भी ग्राहक एक दिन का बेसिक डे पैक के साथ प्रतिदिन के हिसाब से अपने आप बिल एडजस्ट करना शुरू कर देगी।

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आगे बताया कि अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक किस तरह काम करेगा। कंपनी के अनुसाार, अगर कोई ग्राहक बिना किसी रोमिंग पैक के अमेरिका की यात्रा कर रहा है और वह अमेरिका के लिए बने एक दिन के 649 रुपये के बिल पर पहुंचता है तो वह ऑटोमेटिकली एक दिन के पैक पर स्विच हो जाएगा। इस पैक के तहत यूज़र को मुफ्त इनकमिंग कॉल/एसएमएस, भारत और स्थानीय आउटगोइंग कॉल के लिए 100 मिनट, 300 एमबी डेटा और दूसरे फायदे मिलेंगे। इसी तरह, सिंगापुर का यात्रा कर रहे एयरटेल ग्राहक 499 रुपये के बिल तक पहुंचने पर एक दिन के पैक पर स्विच हो जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Bharti Airtel, Telecom, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »