AI+ NovaFlip: फोल्ड होने वाला फोन Rs 40 हजार के अंदर, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

Ai+ Smartphone ने अपने पहले फ्लिप फोन NovaFlip का ऐलान किया है, जिसे Q1 2026 में 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ NovaFlip Q1 2026 में भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी
  • फोन NxtQuantum OS पर काम करेगा, बिना ब्लोटवेयर के आएगा

Photo Credit: AI+

Ai+ Smartphone ने मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन NovaFlip का ऐलान किया है। यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा, जिसे भारत में 2026 की पहली तिमाही यानी Q1 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, NovaFlip की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। Madhav Sheth की अगुवाई वाली कंपनी का यह कदम फ्लिप फोन सेगमेंट में किफायती ऑप्शन पेश करने की दिशा में देखा जा रहा है।

NovaFlip को Ai+ Smartphone की Nova सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि Nova सीरीज का फोकस इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लाने पर रहेगा। इस सीरीज में आने वाले समय में Nova Pro और Nova Ultra जैसे नए मॉडल्स भी पेश किए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल Nova सीरीज के तहत कंपनी ने सिर्फ एक ही स्मार्टफोन Nova 5G लॉन्च किया है, जिसे जुलाई 2025 में बाजार में उतारा गया था।

कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि Nova सीरीज के तहत भविष्य में एक Fold वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई कन्फर्म टाइमलाइन या डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। NovaFlip को फिलहाल इस सीरीज का पहला फ्लिप फॉर्म फैक्टर वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है।

AI+ ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि NovaFlip NxtQuantum OS पर काम करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऑपरेटिंग सिस्टम खास तौर पर फ्लिप डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फोन के फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्टेट्स में खुद को इंटेलिजेंट तरीके से एडजस्ट करेगा। जब फोन बंद होगा, तब यह क्विक चेक्स और at-a-glance जानकारी के लिए ऑप्टिमाइज्ड रहेगा। Ai+ Smartphone ने यह भी साफ किया है कि NovaFlip में किसी तरह का प्रीलोडेड ब्लोटवेयर नहीं दिया जाएगा।

NovaFlip को लेकर Ai+ Smartphone के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के फाउंडर माधव शेठ ने कहा,
"फ्लिप स्मार्टफोन्स उन चीजों को वापस लाते हैं, जिन्हें लोग सच में मिस करते हैं, जैसे कॉम्पैक्टनेस, फिजिकल इंटरैक्शन और डिवाइस पर कंट्रोल का एहसास। इसमें नॉस्टैल्जिया भी है, लेकिन इसके पीछे एक मॉडर्न जरूरत भी है। लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं, जिन्हें कैरी करना आसान हो, जिनके साथ रहना आसान हो और जो हर वक्त उनका ध्यान न खींचें।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NovaFlip, Flip Phone, Smartphone Launch, Tech News, India Tech
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.