4999 रुपये में AI+ Nova 5G, Pulse स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, सस्ते दामों में गजब फीचर्स से लैस

AI+ स्मार्टफोन ने आज अपने पहले स्मार्टफोन AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 13:58 IST
ख़ास बातें
  • AI+ Pulse में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • AI+ Pulse में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है।
  • AI+ Pulse में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा दिया गया है।

AI+ Pulse में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: AI+

AI+ स्मार्टफोन ने आज अपने पहले स्मार्टफोन AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च कर दिया है। Pulse और Nova 5G में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको AI+ Pulse और AI+ Nova 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


AI+ Pulse, Nova 5G Price


AI+ Pulse के 4GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये और 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं AI+ Nova 5G के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। ये दोनों ही स्मार्टफोन यह पिंक, ग्रीन, पर्पल, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। 

Pulse की फ्लैश सेल 12 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Nova 5G की फ्लैश सेल 13 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सेल के पहले दिन बैंक ऑफर के तहत Axis Bank क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक बजाज फिनसर्व से 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं।
 


AI+ Pulse Specifications


AI+ Pulse में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है, जिसने 262K Antutu स्कोर किया है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डाटा इंक्रिप्शन, नेक्स्टप्राइवेसी डैशबोर्ड, नेक्स्टसेफ स्पेस, नेक्स्टमूव ऐप, नो ब्लोटवेयर और नेक्स्टक्वांटम कम्युनिटी ऐप शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन NxtQuantum OS पर काम करता है। इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Nova 5G Specifications


Nova 5G में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जिसने 501K Antutu स्कोर किया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन NxtQuantum OS पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन डाटा इंक्रिप्शन, नेक्स्टप्राइवेसी डैशबोर्ड, नेक्स्टसेफ स्पेस, नेक्स्टमूव ऐप, नो ब्लोटवेयर और नेक्स्टक्वांटम कम्युनिटी ऐप शामिल है।
Advertisement

AI+ Pulse की कीमत कितनी है?

AI+ Pulse के 4GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये और 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।

AI+ Nova 5G की कीमत कितनी है?

AI+ Nova 5G के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

AI+ Nova 5G की बैटरी कितनी है?

AI+ Nova 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

AI+ Nova 5G में कौन सा कैमरा है?

AI+ Nova 5G में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.