6,000mAh बैटरी, 2GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ Infinix का सस्ता फोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 5 Pro को वर्तमान में पाकिस्तान में Xpark ई-कॉमर्स पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का एकलौता वेरिएंट है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 10:16 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत PKR 14,999 (लगभग 6,500 रुपये) है।
  • फोन में 13MP का मेन लेंस और 2MP का डेप्थ-सेंसिंग यूनिट है।
  • हैंडसेट में एंड्रॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है।

फोन में 6.52 इंच एचडी+ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

Infinix ने इस साल की शुरुआत में HD+ डिस्प्ले, Helio G25 SoC और 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ Smart 5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उसके कई महीने बाद अगस्त में कंपनी ने Infinix Smart 5A नाम का एक और वर्जन मार्केट में उतारा। मगर अब इसी सीरीज में Infinix ने Infinix Smart 5 Pro नाम के एक और मॉडल को चुपचाप उतार दिया है। Infinix Smart 5 Pro को पाकिस्तान में Xpark नाम के ई-कॉमर्स पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। 
 

Infinix Smart 5 Pro Price, Availability

Infinix Smart 5 Pro को फिलहाल पाकिस्तान के Xpark ई-कॉमर्स पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का एकलौता वेरिएंट है। इसकी कीमत PKR 14,999 (लगभग 6,500 रुपये) है। यह ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

Infinix Smart 5 Pro Specifications 

पाकिस्तानी ई-कॉमर्स पोर्टल की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के सभी स्पेक्स और ऑफिशिअल मार्केटिंग मटीरियल हैं। डिजाइन देखें तो Smart 5 Pro में Smart 5 की तुलना में एक अलग डिज़ाइन है। इसमें 6.52 इंच एचडी+ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है।
इसके रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के ऊपर एक स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 13MP का मेन लेंस और 2MP का डेप्थ-सेंसिंग यूनिट है। फ्रंट में इसमें 8MP का सेल्फी सेंसर है।

भीतरी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह UNISOC SC9863A CPU के साथ PowerVR GE8322 GPU द्वारा पावर्ड है। फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Infinix Smart 5 Pro में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। स्मार्टफोन में ड्यूअल-सिम स्लॉट है जो दो नैनो सिम को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में एंड्रॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है जिसके ऊपर XOS 7.6 की लेयर मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.