Infinix Smart 5 सबसे सस्ते 6000mAh बैटरी फोन की पहली फ्लैश सेल आज 12 बजे फ्लिपकार्ट पर, जानें कीमत

Infinix Smart 5 इससे पहले लॉन्च हुए Infinix Smart 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 18 फरवरी 2021 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5 में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है
  • Infinix Smart 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • Infinix Smart 5 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Infinix Smart 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है

Infinix Smart 5 आज 18 फरवरी 2021 को भारत में पहली  बार दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते 6000mAh बैटरी फोन में से एक है। Infinix Smart 5 इससे पहले लॉन्च हुए Infinix Smart 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। इस फोन में MediaTek Helio G25 Processor के साथ ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। हम आपको यहां इस फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्सस और अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं।
 

Infinix Smart 5 Price India, Sale Offers

Infinix Smart 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। ये कलर ऑप्शन Aegean Blue, Morandi Green, Obsidian Black, और 6° Purple है। Yes Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करवाने पर 7 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 453 रुपये के EMI ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Infinix Smart 5 Specifications Features

Infinix Smart 5 में 6,000mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, और Bluetooth v5.0 का फीचर है। इसमें 13 मेगापिक्सल ड्यूल एआई रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0अपर्चर और LED फ्लैश केे साथ आता है। फोन का सेल्फी कैमरा पोर्टेट और सेल्फी मोड्स के साथ आता है। फोन की थिकनेस 8.9mm है।  

Infinix Smart 5 ड्यूल सिम (नैनो) 4G के साथ आता है। फोन में 6.82-inch HD+ डिस्प्ले के साथ ड्रॉप नॉच डिजाइन है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 पर्सेंट है। Infinix Smart 5 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 7 UI पर ऑपरेट होता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में प्राइवेसी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का फीचर है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Very good battery life
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.