50MP ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy M23 5G फोन, रेंडर्स लीक!

Galaxy M23 5G में कंपनी Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर देगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M23 5G मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • इसके बेस वेरिएंट की कीमत €250 (लगभग 20 हजार रुपये) हो सकती है।
  • बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
Samsung Galaxy M23 5G के नए रेंडर्स लीक हुए हैं। हाल ही में फोन को गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग में देखा गया था जहां इसके चिपसेट और डिस्प्ले डिटेल्स सामने आईं थीं। अब एक नए लीक में फोन के रेंडर्स के साथ इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। फोन को Galaxy M22 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M22 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है लेकिन इसके अपग्रेडेड वर्जन Galaxy M23 5G के ताजा लीक हुए रेंडर्स फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाते हैं। 

MySmartPrice ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट में Galaxy M23 5G के रेंडर्स को दिखाया है। पब्लिकेशन के अनुसार, गैलेक्सी एम23 5जी का डिजाइन गैलेक्सी एम22 से थोड़ा अलग होगा। फोन का कैमरा मॉड्यूल अबकी बार पिल-शेप में ज्यादा वर्टिकली प्लेस किया जाएगा। गैलेक्सी एम22 में यह स्क्वायर शेप में ज्यादा दिखाई देता है। रेंडर्स में फोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जबकि इससे पहले आए Galaxy M22 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया था। 
 

Samsung Galaxy M23 5G price (expected)

Samsung Galaxy M23 5G की कीमत के बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत €250 (लगभग 20 हजार रुपये) से शुरू हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि होने तक यह कीमत अनुमानित ही मानी जानी चाहिए। 
 

Samsung Galaxy M23 5G specifications (expected)

Galaxy M23 5G एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट कर सकती है। पैनल का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है और फ्रंट कैमरा इसी नॉच में फिट होगा। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 स्किन के साथ ऑपरेट होगा। 

रेंडर्स में पता चलता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट होगी जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर बताया गया है। इसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा होगा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 मैक्रो सेंसर होगा। इसका मेन कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर के साथ होगा। रियर कैमरा से 120fps पर 720p वीडियो रिकॉर्डिंग और 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। 
Advertisement

इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर देगी जिसे बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जाएगा जिससे इंटरनल स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, WiFi, 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। इसके डायमेंशन 165.5 x 77.0 x 8.4mm और वजन 198 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.