• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M13 5G अब UK वेबसाइट पर आया नजर, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M13 5G अब UK वेबसाइट पर आया नजर, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन की यूके के साथ-साथ जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री लेने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के बारे में सटीक और सही जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M13 5G अब UK वेबसाइट पर आया नजर, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की IPS LCD पैनल होने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलेगी।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की IPS LCD पैनल होने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy M13 5G, 15वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung का Samsung Galaxy M13 5G हाल ही में सैमसंग यूके की वेबसाइट पर नजर आया है और लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है। मार्च में रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। बाद में स्मार्टफोन लाइव बैक पैनल इमेज में नजर आया और ब्लूटूथ एसआईजी और एफसीसी डाटाबेस पर भी नजर आया। आइए सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब फिर से Samsung स्मार्टफोन को MySmartPrice ने Samsung यूके के सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-M135F/DSN के साथ देखा था। इससे पहले स्मार्टफोन को Bluetooth SIG पर समान मॉडल नंबर के साथ दिखा था, जिससे इसके मॉनिकर का पता चलता है। लेटेस्ट साइट से पता चलता है कि Samsung Galaxy M13 5G ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। जैसा कि स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है तो यह आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है।

अब तक कई लीक्स से साफ हुआ है कि Samsung Galaxy M13 5G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलेगी। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS LCD पैनल होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल इस डिस्प्ले के रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर आने की संभावना है। वहीं अगर फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बैटरी बैकअप की बता की जाए तो इस स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह कंफर्म हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी में 15वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

आपको बता दें कि Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन की यूके के साथ-साथ जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री लेने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के बारे में सटीक और सही जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »