4 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 4, ये है पूरा ऑफर

OnePlus Nord 4 खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर इस वक्त भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 20:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 4 में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 4 खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर इस वक्त भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ फोन ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है, जिस पर बैंक ऑफर इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत की जा सकती है। यहां हम आपको OnePlus Nord 4 पर मिलने वाली डील और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord 4 Price & Offers


OnePlus Nord 4 का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इस साल जुलाई में 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 26,500 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है।
Advertisement
 

OnePlus Nord 4 Specifications


OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1240x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 20.1: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर 93.50 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर काम करता है।  इसमें अलर्ट स्लाइडर भी शामिल है। हैंडसेट फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OnePlus Nord 4 में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो, एनएफसी, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus Nord 4 का लंबाई 162.6 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 199.5 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance in most scenarios
  • Reliable primary camera
  • Brisk charging, long battery life
  • Four years of Android OS updates
  • Bright AMOLED screen
  • IP54 rating for dust and splash resistance
  • Bad
  • Preloaded (uninstallable) third-party apps, automatic app downloads
  • Lower CPU performance in benchmark tests
  • Subpar ultra-wide angle camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.