5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 10 सीरीज 9 नवंबर को भारत में होगी लॉन्च!

Realme 10 : फोन की कीमत 17 हजार से 19 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 17:03 IST
ख़ास बातें
  • इस लाइनअप में 4G और 5G दोनों ही स्‍मार्टफोन शामिल होंगे
  • Realme 10 प्रो+ इस सीरीज का टॉप एंड वैरिएंट हो सकता था
  • यह डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ आ सकता है

Realme 10 : फोन में 4 और 8 जीबी रैम दी जा सकती है, जबकि 256 जीबी तक स्‍टोरेज मिल सकता है।

रियलमी (Realme) की नई नंबर सीरीज को लेकर काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब कंपनी ने कन्‍फर्म कर दिया है कि वह ‘रियलमी 10' स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है। 9 नवंबर को ‘रियलमी 10' (Realme 10) सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च किया जाएगा। बताया जाता है कि इस लाइनअप में 4G और 5G दोनों ही स्‍मार्टफोन शामिल होंगे। इस सीरीज के फोन्‍स में दिए जाने वाले कुछ फीचर्स को भी रियलमी ने कन्‍फर्म किया है। नई नंबर सीरीज में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर लगाया गया है, जबकि डिस्‍प्‍ले में 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।   

रियलमी के नए स्‍मार्टफोन्‍स में कौन से खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, यह हमने आपको पिछली रिपोर्ट में बताया था। Realme 10 4G के कुछ रेंडर्स सामने आए थे। फोन में डुअल कैमरा मिल सकता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले फोन में दिया जा सकता है, जबकि बैटरी कैपिसिटी 5000mAh हो सकती है। 
 

एक टिप्स्टर ने यह भी बताया था कि फोन की कीमत 17 हजार से 19 हजार रुपये के बीच हो सकती है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज में Realme 10 वनिला और Realme 10 Pro+ भी लॉन्‍च किए जा सकते हैं।  
Advertisement

जैसाकि हमने आपको बताया इस सीरीज में हीलियो G99 का होना कन्‍फर्म हो गया है। फोन में 4 और 8 जीबी रैम दी जा सकती है, जबकि 256 जीबी तक स्‍टोरेज मिल सकता है। रियलमी की नई सीरीज एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने की उम्‍मीद है, जिस पर UI 3 की लेयर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का दावा है कि यूजर्स बिना किसी परेशानी के रियलमी10 पर एक समय में 18 ऐप्स चला सकेंगे। Realme 10 में पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा और फोन 3 कलर ऑप्‍शंस में आएगा। 

इसके अलावा, Realme 10 प्रो+ वैरिएंट को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि इस सीरीज में आने वाले फोन्‍स के असल फीचर्स का पता तो लॉन्‍च के बाद ही चल पाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.