5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 6GB रैम के साथ Samsung Galaxy F23 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

Galaxy F23 5G का मुकाबला Redmi Note 11T 5G, iQoo Z3 और Realme 9 Pro 5G से होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F23 5G की कीमत 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 17,499 रुपये है
  • इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है
  • यह फोन दो कलर ऑप्‍शंस- एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन में आता है

Galaxy F23 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट, Samsung.com समेत चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Samsung Galaxy F23 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। यह पिछले साल लॉन्‍च हुए Galaxy F22 का सक्‍सेसर है। Galaxy F23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है। फोन में वॉयस फोकस नाम का एक फीचर प्रीलोड है, जो कॉल के दौरान एंबिएंट नॉइज को कम करते हुए आवाज को बढ़ाने में मदद करता है। Galaxy F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर हैं, लेकिन फास्‍ट चार्जर बॉक्‍स में नहीं है। यह फोन 12-बैंड 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है। Galaxy F23 5G का मुकाबला Redmi Note 11T 5G, iQoo Z3 और Realme 9 Pro 5G से होगा।
 

Samsung Galaxy F23 5G के इंडिया में दाम और लॉन्‍च ऑफर्स

इंडिया में Galaxy F23 5G की कीमत 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 17,499 रुपये है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्‍शंस- एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन में आता है। Galaxy F23 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट, Samsung.com समेत देश भर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Samsung Galaxy F23 5G के लॉन्च ऑफर में ICICI बैंक कार्ड यूजर्स के लिए 1,000 रुपये का इंटेंस्‍ट कैशबैक दिया जा रहा है साथ ही दो महीने की YouTube प्रीमियम मेंबरशिप भी है। फोन के 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए इंट्रोडक्‍ट्री प्राइस 15,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन के लिए इंट्रोडक्‍ट्री प्राइस 16,999 रुपये होंगे। यह प्राइसिंग कब तक होगी, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। 
 

Samsung Galaxy F23 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Galaxy F23 5G स्‍मार्टफोन ‘वन UI 4.1' की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। कंपनी ने दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्‍योरिटी अपडेट का वादा भी किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन का है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB तक रैम से जोड़ा गया है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन सपोर्ट भी है। यानी स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके फोन की रैम जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है। 
Advertisement

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 प्राइमरी सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 

फोन में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शन के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक दिए गए हैं। बेहतर ऑडियो प्लेबैक के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।
Advertisement

Galaxy F23 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि इसकी एडेप्टिव पावर सेविंग टेक्नोलॉजी बैटरी की एफ‍िशिएंसी को बढ़ाती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Two years of promised OS updates
  • Decent SoC with sufficient 5G bands
  • Very good battery life
  • Bad
  • Average cameras, weak low-light performance
  • No bundled charger
  • Sluggish user experience with 4GB variant
  • Display has weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.