शाओमी रेडमी नोट 5 अगले महीने हो सकता है लॉन्च, कीमत लीक

चीनी कंपनी शाओमी, अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 में बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन मी 7 लॉन्च कर सकती है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी मी 7 से पहले रेडमी नोट 5 लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 16:10 IST
शाओमी रेडमी नोट 5 को लेकर असमंजस की स्थिति बरक़रार है। शाओमी फैंस को बेसब्री से फोन का इंतज़ार है लेकिन अब प्रतीत होता है कि यह इंतज़ार और लंबा होने वाला है। चीनी कंपनी शाओमी, अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 में बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन मी 7 लॉन्च कर सकती है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी मी 7 से पहले रेडमी नोट 5 लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रेडमी नोट 5 अगले महीने के आख़िर में लॉन्च हो सकता है।

चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर  Xiaomi MEE7S और MET7S डिवाइस को लिस्ट किया गया है। चीनी पब्लिकेशन मायड्राइवर्स ने इस जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया। इनमें से एक वेरिएंट के रेडमी नोट 5 होने की उम्मीद है। इस लिस्टिंग से फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। बता दें कि रेडमी नोट 5 पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुए बेहद सफल स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वेरिएंट होगा।
Advertisement

कीमत की बात करें तो ख़बरों के मुताबिक, रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन होगी।

मायड्राइवर्स के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच फुल एचडी (2160 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा और 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरज दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर मीयूआई 9 होगी। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी होगी। स्मार्टफोन में फेशियल रिकग्नशन होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

इसके साथ ही आने वाले शाओमी रेडमी नोट 5 में एक 16  मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी और वीडियो के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह डिवाइस 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटथ, जीपीएस, ग्लोनास और डुअल-सिम सपोर्ट दिया जाएगा।
Advertisement

ऐसी भी ख़बरें आ चुकीं है कि शाओमी ने रेडमी 5 प्लस की रीब्रांडिंग कर दी है और इसे बहु-प्रतीक्षित रेडमी नोट 5 बना दिया है। बता दें कि रेडमी 5 प्लस को शाओमी ने बीते साल दिसंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इसके बाद रेडमी नोट 5 पर कंपनी द्वारा काम करने का पता चला।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी रेडमी नोट 5 को कब तक लॉन्च किया जाएगा। ताज़ा दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना भी सही नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.