64MP कैमरा और 4700mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा कैसा होगा iQOO Neo 6

iQOO का नया गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 6 चीनी बाजार में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन के डेब्यू से पहले ही कंपनी ने कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन को साझा किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 10:27 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 6 में f/1.9 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा होगा।
  • iQOO Neo 6 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी होगी।
  • iQOO Neo 6 चीनी बाजार में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।

iQOO Neo 6 में 4700mAh की बैटरी और 64MP कैमरा होगा।

Photo Credit: JD.com

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO का नया गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 6 चीनी बाजार में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन के डेब्यू से पहले ही कंपनी ने कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन को साझा किया है। आगामी iQOO Neo 6 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4700mAh की बैटरी होगी। वहीं पिछली कुछ रिपोर्ट्स से पता चला था कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर और 12GB LPDDR5 RAM आ सकती है।

iQOO ने सोमवार को Weibo पर इस बात को कंफर्म किया कि आगामी iQOO Neo 6 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा कंपनी ने iQOO Neo 6 के साथ कथित तौर पर क्लिक की गई साइकिल पर एक व्यक्ति की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि स्मार्टफोन से चलते हुए विषयों को कैप्चर भी किया जा सकता है। वहीं सोमवार को शेयर किए गए अलग पोस्ट में iQOO ने यह भी ऐलान किया है कि आगामी iQOO Neo 6 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी होगी।
Advertisement
 

iQOO Neo 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन 


हालिया रिपोर्ट के मुताबिक iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट होगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5 RAM होगी।
 

कैमरा और बैटरी


कैमरा की बात की जाए तो iQOO Neo 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें f/1.9 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा होगा। कंपनी ने प्राइमेरी कैमरा को कंफर्म किया है। वहीं संभावना है कि इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आ सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी होगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.