ऐप्पल के बजट आईफोन 5एसई की बिक्री 18 मार्च से: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2016 10:44 IST
ऐप्पल ने अपने अगले आईफोन और आईपैड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। खबर है कि इन डिवाइस को 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इनकी बिक्री उसी हफ्ते में ही शुरू होने की योजना है। यह जानकारी टेक्नोलॉजी ब्लॉग 9to5Mac ने सूत्रों के हवाले से दी है।

ऐप्पल 15 मार्च को होने वाले इवेंट में 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 5एसई और आईपैड एयर को लॉन्च करेगी। इन डिवाइस के कोई प्री-ऑर्डर बुकिंग नहीं होगी। सीधे बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

आईफोन 5एसई के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और डिजाइन प्रोफाइल आईफोन 6एस जैसे हैं।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ए9 प्रोसेसर और एम9 कोप्रोसेसर से लैस होगा। यह सेटअप हमें आईफोन 6एस में देखने को मिला है। आईफोन 5एसई सीरी फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा। अन्य फ़ीचर में 16 जीबी या 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा शामिल हैं।
Advertisement

आईपैड एयर 3 के बारे में बताया गया है कि यह टैबलेट 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा 3डी टच फ़ीचर होने की भी जानकारी सामने आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.