Vivo X30 और Vivo X30 Pro होंगे 16 दिसंबर को लॉन्च

Vivo X30 सीरीज में Samsung Exynos 980 5G चिपसेट होगा। इसमें स्टैंड अलॉन और नॉन स्टैंड अलॉन 5जी मोड के लिए सपोर्ट होगा

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अपने इस सीरीज में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन इस्तेमाल करेगी
  • वीवो एक्स30 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है
  • वीवो एक्स30 प्रो में 44 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट होगा
Vivo X30 सीरीज को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा कंपनी ने शुक्रवार को किया। कंपनी के इस सीरीज़ से चीन में पर्दा उठाया जाएगा। माना जा रहा है कि Vivo इस इवेंट में दो 5जी स्मार्टफोन पेश करेगी- Vivo X30 और Vivo X30 Pro। वीवो एक्स30 के बारे में सबसे पहले जानकारी बीते महीने उस वक्त मिली जब Vivo ने दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung के साथ साझेदारी में एक इवेंट किया था। इस इवेंट में सैमसंग ने एक्सीनॉस 980 5जी प्रोसेसर के बारे में बताया था जो वीवो एक्स30 सीरीज़ का हिस्सा है।

Vivo ने वीबो पर वीवो एक्स30 के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। अभी तक कई टीज़र्स के आधार पर हमें वीवो एक्स30 सीरीज़ के कुछेक फीचर्स का अनुमान तो लगा ही सकते हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि वीवो एक्स30 सीरीज के फोन चार रियर कैमरों के साथ आएंगे। इनमें 60x ज़ूम की क्षमता भी होगी। लगता है कि कंपनी टेलीफोटो शूटर के लिए पैरीस्कोप स्टाइल कैमरा सेटअप को इस्तेमाल में लाएगी। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Vivo X30 सीरीज में Samsung Exynos 980 5G चिपसेट होगा। इसमें स्टैंड अलॉन और नॉन स्टैंड अलॉन 5जी मोड के लिए सपोर्ट होगा।
Advertisement

हमें पहले से पता है कि Vivo अपने इस सीरीज में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन इस्तेमाल करने वाली है। फोन कोरल, ब्लैक और मिनिरल कलर्ड ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। स्क्रीन साइज़ और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

अभी तक मिली जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि वीवो एक्स30 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज होगी। दूसरी तरफ, वीवो एक्स30 प्रो में 6.89 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज, 4,500 एमएएच बैटरी और 44 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  11. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.