वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदने का है मन, 3,000 इनवाइट हैं उपलब्ध

वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदने का है मन, 3,000 इनवाइट हैं उपलब्ध
विज्ञापन
जुलाई में लॉन्च किए गए वनप्लस 2 स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए खरीदा जा सकता है। अब चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बताया है कि भारत में अगले दो दिन तक कुल 3, 000 इनवाइट इच्छुक खरीदार के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

(पढ़ें: वनप्लस 2 का रिव्यू)

कंपनी ने अपने आधिकारिक फोरम के जरिए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि इच्छुक कंज्यूमर को वनप्लस 2 का इनवाइट हासिल करने के लिए #InviteCarnival में हिस्सा लेना होगा। कंपनी ने यह भी वादा किया कि भारत में वनप्लस 2 के और इनवाइट जल्द ही बांटे जाएंगे।

कंपनी ने अपने आधिकारिक फोरम पर लिखा है कि इनवाइट हासिल करने के लिए तैयार हो जाइए। क्विज़, पज़ल और ट्रिविया का सबसे पहले जवाब देकर 3000 इनवाइट हासिल किए जा सकते हैं। कंपनी के #InviteCarnival की शुरुआत मंगलवार से हुई है और यह फेस्टिवल दो दिन तक चलेगा।

कंपनी ने इनवाइट कार्निवल में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टेंट के लिए कुछ सीमाएं भी तय की हैं। हर प्रतियोगी के एक ही एंट्री को सही माना जाएगा। एक फैन के साथ सिर्फ एक इनवाइट शेयर किया जाएगा। वैसे, प्रशंसक अपनी मर्जी के हिसाब से कई कंटेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं का चयन 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति से होगा।

वनप्लस के सीईओ कार्ल पी ने हाल में घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही इस हैंडसेट को कुछ वक्त के लिए ओपन सेल मॉडल के जरिए बेचेगी। गौरतलब है कि यह सेल भारत के कंज्यूमर के लिए नहीं होगा।

64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको इनवाइट की जरूरत पड़ेगी। वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »