2023 Nokia 150 और Nokia 130 फीचर फोन 30 दिनों के स्टैंडबाय बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Nokia ने फिलहाल इन दोनों मॉडल्स की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन दोनों मॉडल्स अब कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 150 तीसरे रिफ्रेश मॉडल के रूप में वापस आया है
  • Nokia 130 को दूसरी बार नए रूप में लॉन्च किया गया है
  • नोकिया 150 में कैमरा मिलता है, जबकि नोकिया 130 बिना कैमरा के आता है

यह 2023 Nokia 150 की फोटो है

नोकिया मोबाइल (Nokia Mobile) ने एक बार फिर अपनी फीचर फोन लाइनअप को रिफ्रेश किया है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों में Nokia 130 और Nokia 150 मॉडल्स को कई बार रिफ्रेश कर चुकी है और अब 2023 में ये दोनों नाम एक नए रूप के साथ फिर से सामने आए हैं। कंपनी ने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ Nokia 130 और Nokia 150 को लॉन्च किया है। मॉडल्स को बिना शोर-शराबे के लाया गया है। जहां एक ओर नोकिया 150 तीसरे रिफ्रेश मॉडल के रूप में वापस आ रहा है। वहीं, नोकिया 130 को दूसरी बार नए रूप में लॉन्च किया गया है।

Nokia ने फिलहाल इन दोनों मॉडल्स की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन दोनों मॉडल्स अब कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। इसके अलावा, फिलहाल इनके भारत में लॉन्च को लेकर भी किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

कीमत का खुलासा किए बिना, Nokia ने Nokia 130 और 150, दोनों के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है। शुरुआत Nokia 130 से करें, तो यह काफी हद तक Nokia 125 का रिफ्रेश वर्जन ज्यादा लगता है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। फोन T9 कीबोर्ड के साथ आता है। इसमें कंट्रोल बटन मिलते हैं। बैक साइड पर एक बड़ा स्पीकर मैश है। इसमें एक LED भी है, जो टॉर्च के रूप में काम करती है। फीचर फोन में कैमरा शामिल नहीं है।

ये 2023 Nokia 130 की तस्वीर है

इसमें 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है। फोन में 4MB रैम के साथ 4MB इंटरनल स्टोरेज है। MicroSD कार्ड के जरिए 32GB तक स्टोरेज का फायदा उठाया जा सकता है। फोन 30 दिन के स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे के टॉक टाइम का दावा करता है, जिसके लिए इसमें 1,450mAh बैटरी मिलती है। इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ एक 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है। इसकी मोटाई 14mm और वजन 98.2 ग्राम है। फोन MP3 प्लेयर, वॉयस रिकॉर्डर, FM Radio वायर्ड और वायरलेस डुअल मोड के साथ आता है। इसे IP52 रेटिंग भी मिली है।

Nokia 150 की बात करें, तो इसके कई फीचर्स Nokai 130 के समान ही हैं, जैसे कि डिस्प्ले, मैमोरी, बैटरी, कनेक्टिविटी फीचर्स आदि। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा अंतर डिजाइन और कैमरा डिपार्टमेंट में है। फीचर फोन में 0.3MP रियर कैमरा और LED फ्लैश मिलता है। इसके अलावा, इसकी मोटाई 15.15mm और वजन 106.3 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.