शाओमी मी नोट 2 और मी मिक्स स्मार्टफोन भारत में अभी नहीं होंगे लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2016 11:56 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने पुष्टि की है कि मी नोट 2 व मी मिक्स भारत में लॉन्च नहीं होंगे
  • मी नोट 2 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • शाओमी ने भारत में मी नोट और मी नोट प्रो भी लॉन्च नहीं किया था
शाओमी के भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने सोमवार को अपने दो नए स्मार्टफोन मी नोट 2 और मी मिक्स लॉन्च किेए। कंपनी का कहना है कि फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।

कंपनी ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के विकल्प को तलाश रहे लोगों के लिए मिड रेंज वाले इन दमदार स्मार्टफोन के भारत में ना आने की खबर निराश करने वाली है।
Advertisement

इससे पहले शाओमी ने भारत में अपने सबसे दमदार स्मार्टफोन जैस मी नोट, मी नोट प्रो  लॉन्च नहीं किए थे और मी 5 भी काफी देर से भारत पहुंचा। इसके अलावा सितंबर में लॉन्च हुए मी 5एस और मी 5एस प्लस स्मार्टफोन के भी भारत में उपलब्ध होने को लेकर अभी तक कोई आधाकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ओलेड डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले है। और इसमें 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 परफॉर्मेंस एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4070 एमएएच की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। फोन में फिज़िकल होम बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में आता है।
Advertisement

शाओमी मी नोट में सोनी आईएमएक्स318 एग्ज़ामॉर आरएस सेंसर के साथ एक 22.5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सोनी आईएमएक्स268 आरएस सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
Advertisement
 

वहीं बात करें मी मिक्स की तो यह एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन है जिसका लिमिटेड एडिशन चीन में मिलेगा। इस फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर 6.4 इंच बेज़ेल लेस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 91.3 प्रतिशत है। इसके साथ ही यह फोन सेरेमिक बॉडी का बना है। शाओमी के इस डिवाइस में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 4400 एमएएच की बैटरी है। फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है।

शाओमी ने मी मिक्स में पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, मी पे सपोर्ट के साथ एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 एसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.