251 रुपये वाले फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की 2 लाख यूनिट बनकर तैयार, कंपनी का दावा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 24 जून 2016 16:02 IST
दुनिया का सबसे सस्ता 251 रुपये वाला फ्रीडम 251 मोबाइल फोन बनकर तैयार हो गया है। नोएडा की स्टार्टअप कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने यहां सेक्टर-62 में अपने कार्यालय में कहा कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है।

गोयल ने कहा, "हम करीब दो लाख फ्रीडम 251 फोन के साथ तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की आपूर्ति (दो लाख) करने के बाद फिर से इस फोन के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इस साल फरवरी मध्य में 30 जून से पहले 25 लाख फोन की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। कंपनी को हालांकि तीन दिन के अंदर सात करोड़ से अधिक पंजीकरण मिले और आखिरकार कंपनी के पेमेंट गेटवे ने काम करना बंद कर दिया।

उन्होंने कहा, "हमने 4 इंच का दो सिम वाला फोन आपूर्ति करने के लिए तैयार कर लिया है।" गोयल ने कहा कि अभी उन्हें हर फोन पर 140-150 रुपये का घाटा हो रहा है, लेकिन अधिक संख्या में बेचने पर लाभ मिल सकता है।
Advertisement

यह फोन 3जी को सपोर्ट करता है। इसमें 1.3 गीगाहट्र्ज क्वोड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी एक्सटर्नल मेमोरी कोर्ड को सपोर्ट करने की सुविधा है। आईएएनएस को हालांकि कोई फोन नहीं दिया गया। सिर्फ फोन की तस्वीर लेने की सुविधा दी गई।
Advertisement

फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल (फ्लैश सहित) का और फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है। यह एंड्रायड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलता है। फोन काले और सफेद रंग में उपलब्ध है।

कंपनी जुलाई के प्रथम सप्ताह में 32 इंच का हाई डेफिनेशन एलईडी टेलीविजन भी लांच करना चाहती है। इसका नाम भी फ्रीडम रखा गया है। गोयल ने कहा, "यह भारत का सबसे सस्ता टेलीविजन सेट होगा, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन के भीतर आपूर्ति की जाएगी। हम इसे ऑनलाइन माध्यम से बेचेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Freedom 251, Ringing Bells, Smartphone, Mohit Goyal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.