12GB रैम, 4100mAh बैटरी वाला Crypto ब्लॉकचेन फोकस्ड स्मार्टफोन Solana Saga लॉन्च, जानें कीमत

Solana Mobile ने Saga की कीमत 1000 डॉलर (करीब 78,000 रुपये) में लॉन्च किया है और इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए ग्राहकों को 100 डॉलर (करीब 7,800 रुपये) का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2022 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Solana Saga की कीमत 1000 डॉलर (करीब 78,000 रुपये) है
  • यह स्मार्टफोन Solana ब्लॉकचेन से लैस आएगा
  • इसमें Web3 में ट्रांजेक्शन करना आसान और सुरक्षित होगा

Solana Saga की कीमत 1000 डॉलर (करीब 78,000 रुपये) है

ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Solana Labs की सहायक कंपनी Solana Mobile ने 'Saga' नाम का नया फ्लैगशिप Android मोबाइल फोन लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए स्मार्टफोन पर क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) ट्रेडिंग को आसान बना देगा। Saga को OSOM द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। OSOM को Essential कंपनी के पूर्व मेंबर्स द्वारा शुरू किया गया था। यह कंपनी Google, Apple और Intel जैसे ब्रांड्स के कंप्यूटिंग हार्डवेयर बनाने का काम भी कर चुकी है। Solana Saga में OLED डिस्प्ले मिलता है। यह 12GB रैम, 512GB स्टोरेज और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Plus Gen 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस आता है।

Solana Mobile ने Saga की कीमत 1000 डॉलर (करीब 78,000 रुपये) में लॉन्च किया है और इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए ग्राहकों को 100 डॉलर (करीब 7,800 रुपये) का भुगतान करना होगा। यह रिफंडेबल अमाउंट होगा। Saga की डिलिवरी अगले साल, यानी 2023 में शुरू होगी।

यह स्मार्टफोन Solana ब्लॉकचेन से लैस आएगा, जिससे Web3 में ट्रांजेक्शन करना आसान और सुरक्षित होगा। इसके अलावा, इस फोन में टोकन के साथ-साथ NFT जैसी डिजिटल एसेट्स को मैनेज करना भी आसान होगा।

प्रेस रिलीज में दिए बयान में ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म सोलाना के सह-संस्थापक अनातोली याकोवेंको (Anatoly Yakovenko) ने कहा, "दुनिया भर में लगभग 7 बिलियन (700 करोड़) लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक लोगों के पास डिजिटल एसेट है, और ये दोनों संख्या बढ़ती रहेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि "Saga मोबाइल पर Web3 अनुभव के लिए एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करता है।"
Advertisement
 

कंपनी ने 'Solana Mobile Stack' भी पेश किया है, जो Android के लिए एक फ्रेमवर्क है। यह डेवलपर्स को सोलाना पर वॉलेट और ऐप के लिए अच्छा मोबाइल अनुभव बनाने और प्राइवेट की (Key) मैनेजमेंट के लिए "सिक्योर एलिमेंट" बनाने की अनुमति देता है। सोलाना मोबाइल स्टैक SDK डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Solana Saga में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है और 12GB रैम व 512GB इंटरनल स्टोरेज से लैस आता है। फोन में 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसके साथ एक 12MP Sony IMX373 अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 4,100mAh बैटरी है और यह वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.