12GB रैम, 256GB स्टोरेज वाला Xiaomi CIVI फोन महिलाओं को पसंद, पुरुषों से ज्यादा खरीदा

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi की पहली सेल चीन में 30 सितंबर को आयोजित हुई थी
  • शाओमी सीवी को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
Xiaomi CIVI स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। फोन की पहली सेल घरेलु मार्केट में 30 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें कंपनी ने महज़ 5 मिनट के अंदर-अंदर लगभग 230 करोड़ रूपये तक की कमाई कर ली थी। हालांकि, घरेलु मार्केट में लोकप्रियता हासिल करने वाला यह शाओमी सीवी स्मार्टफोन चीन से बाहर लॉन्च नहीं किया जाने वाला, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया था। बता दें, यह स्मार्टफोन खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। हाल ही में कंपनी के प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्मार्टफोन के लगभग 60 प्रतिशत से भी ज्यादा खरीदारों की संख्या में केवल महिलाएं ही शामिल है।

Xiaomi में कई पद संभालने वाले Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से Xiaomi CIVI की बिक्री से जुड़़ी कई जानकारियां सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि TMall वेबसाइट पर शाओमी सीवी की 60 प्रतिशत खरीदारों में केवल महिलाएं ही शामिल हैं। बता दें, फोन को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था और लेटेस्ट डेटा के अनुसार कंपनी ने इस फोन के साथ लक्ष्य की प्राप्ती कर ली है।

उन्होंने यह भी बताया कि फोन का बिजनेस 200 मिलियन से अधिक हो गया है। वहीं, फोन ने CNY 2,300 (लगभग 26,622 रुपये) से CNY 3,000 ( लगभग 34,725 रुपये) के बीच की कीमत कैटेगरी में पहली रैंक हासिल की है।


Xiaomi Civi price

Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,100 रुपये) है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,500 रुपये) है। फोन में ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Xiaomi Civi specifications

डुअल सिम (नैनो) शाओमी सीवी फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस, 240HZ टच सैम्पलिंग रेट, 402 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 10 बिट कलर मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। शाओमी ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 71.5mm x6.98mm और भार 166 ग्राम है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.