शाओमी का दावा, अब तक 11 करोड़ से ज्यादा रेडमी फोन बिके

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 15:17 IST
शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने सोमवार को दावा किया कि कंपनी ने अब तक 11 करोड़ से ज्यादा रेडमी स्मार्टफोन बेचे हैं। ज्ञात हो कि कंपनी ने अपने पहले रेडमी स्मार्टफोन को अगस्त 2013 में लॉन्च किया था। बारा ने बताया कि 11 करोड़ का आंकड़ा सारे मार्केट को मिलाकर है।

बारा ने ट्वीट किया, "पहले रेडमी फोन को 2013 में लॉन्च किए जाने के बाद से अब शाओमी ने 110 मिलियन से ज्यादा रेडमी फोन बेचे हैं। इसका मतलब है कि पिछले 3 साल में हर सेकेंड 1.21 यूनिट बिके।"
Advertisement

उन्होंने रेडमी यूज़र बेस के बारे में भी कुछ और खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर रेडमी यूज़र की उम्र 22 से 29 साल के बीच की है। बताया कि ये यूज़र सक्रिय तौर पर मोबाइल इंटरनेट और ऐप का इस्तेमाल करते हैं। वे इसका इस्तेमाल वीडियो देखने, सोशल मीडिया ब्राउज़ करने और गेम्स खेलने के लिए करते हैं।

मई महीने में शाओमी ने जानकारी दी थी कि उसने भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 3 के 6 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि शाओमी पहले ही बता चुकी है कि भारत कंपनी के लिए चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है।
Advertisement

वहीं, सोमवार को शाओमी इंडिया ने अपने प्रोडक्ट की ऑफलाइन बिक्री नेटवर्क के विस्तार के मकसद से जस्ट बाय लाइव और इनोकॉम के साथ साझेदारी की जानकारी दी। नई पार्टनरशिप के बाद शाओमी के प्रोडक्ट संगीता, बिग सी, एलओटी मोबाइल्स, पूर्विका सहित कई अन्य बड़े रिटेल स्टोर में भी मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mobiles, Mobiles, Redmi
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.