108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले सैमसंग Galaxy A73 5G की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स

फोन को ऑसम ग्रे, ऑसम मिंट और ऑसम वाइट कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 की लेयर पर चलता है
  • इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल से प्रोटेक्‍ट किया गया है
  • Galaxy A73 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है

इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A73 5G स्‍मार्टफोन की इंडिया में आज पहली बार सेल हो रही है। इसे Samsung Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन के साथ 29 मार्च को लॉन्च किया गया था। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का क्‍वॉड कैमरा सेटअप है। धूल और पानी के असर से यह डिवाइस काफी हद तक बची रहती है, क्‍योंकि फोन को IP67 सर्टिफ‍िकेशन मिला है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। कंपनी ने चार साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और पांच साल के सिक्‍योरिटी अपडेट का वादा किया है।
 

Samsung Galaxy A73 5G के इंडिया में प्राइस और सेल ऑफर्स 

Samsung Galaxy A73 5G की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 41,999 है। इसके 8GB + 256GB वैरिएंट के दाम 44,999 रुपये हैं। फोन को ऑसम ग्रे, ऑसम मिंट और ऑसम वाइट कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। बिक्री आज शाम 6 बजे से होगी। सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन के लिए सेल ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है। ऑफर्स देखने के लिए कस्‍टमर्स आज शाम 6 बजे सैमसंग लाइव इवेंट को ट्यून कर सकते हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते कंपनी ने घोषणा की थी कि जिन कस्‍टमर्स ने Galaxy A73 5G की प्री-बुकिंग की है, वो सैमसंग फाइनेंस+, ICICI बैंक कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी के लिए 3,000 रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही Samsung Galaxy Buds Live true wireless earbuds को 499 रुपये के डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A73 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 की लेयर पर चलता है। कंपनी ने चार साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ पांच साल के सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल से प्रोटेक्‍ट किया गया है। Galaxy A73 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन रैम प्लस फीचर के साथ आता है, जो इनबिल्ट स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 16GB तक बढ़ा देता है।
Advertisement

फोन में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। बैक में कुल कितने कैमरे हैं, यह जानकारी मिलना अभी बाकी है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। फोन में 256GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स से लैस इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.