Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Itel Muzik 450L का प्राइस 1,659 रुपये का है। इस फोन में प्रोटेक्टिव बैक कवर दिया गया है। इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Itel Muzik 450L में VGA रियर कैमरा दिया गया है
  • इस फीचर फोन में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो का फीचर मिलता है
  • Itel Muzik 450L में 2,500 mAh की बैटरी दी गई है

इसमें 2-इन-1 स्पीकर सिस्टम दिया गया है

Photo Credit: Itel

चाइनीज हैंडसेट मेकर Itel ने भारत में बुधवार को अपना नया फीचर फोन Muzik 450L लॉन्च किया है। इस अफोर्डेबल हैंडसेट में 2-इन-1 हाई-आउटपुट स्पीकर दिया गया है। इसमें 2,500 mAh की बैटरी है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। Itel Muzik 450L में VGA रियर कैमरा है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो जैसे फीचर्स हैं।  इसमें बिल्ट-इन टॉर्च भी दी गई है। Itel Muzik 450L में 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है। इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग भी होती है। इस फीचर फोन में एक शॉर्टकट है जिससे '0' की प्रेस और होल्ड करने पर वर्तमान टाइम की जानकारी मिलती है। 

Itel Muzik 450L का प्राइस

इस फीचर फोन का प्राइस 1,659 रुपये का है। इस फोन में प्रोटेक्टिव बैक कवर दिया गया है। इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Itel Muzik 450L में किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए कंपनी ने एक वर्ष के काउंटर रिप्लेसमेंट की भी पेशकश की है। 

Advertisement

Itel Muzik 450L के स्पेसिफिकेशंस

इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें F20 2-इन-1 स्पीकर सिस्टम है, जो स्पीकर म्यूजिक प्लेबैक, FM रेडियो और कॉल्स के लिए हाई-वॉल्यूम ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट है। इस फोन की थिकनेस 13.4 mm की है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ उपलब्ध है। Itel Muzik 450L में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो है। इससे यूजर्स वायर्ड हेडसेट के बिना FM ब्रॉडकास्ट को सुनने के साथ ही रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इस फोन में आइकन सपोर्ट मिलता है। 

Itel Muzik 450L में अलग वाइब्रेशन मोटर और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग दी गई है। इस फीचर फोन में VGA रियर कैमरा है। इसमें बिल्ट-इन टॉर्च भी दी गई है। Itel Muzik 450L में 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है। इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग भी होती है। इस फीचर फोन में एक शॉर्टकट है जिससे '0' की प्रेस और होल्ड करने पर वर्तमान टाइम की जानकारी मिलती है। Itel Muzik 450L में 2,500 mAh की बैटरी है। इस फीचर फोन की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  2. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  3. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  4. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  9. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  10. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.