चीनी कंपनी Zontes ने लॉन्च की Zontes 350T और 350T ADV बाइक, BMW और KTM को देंगी टक्कर

Zontes 350T और 350T ADV मोटरसाइकिल की बुकिंग की बात करें तो इन दोनों मोटरसाइकिल की बुकिंग 10 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Zontes 350T और 350T ADV में 348cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Zontes 350T की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,57,000 रुपये है।
  • Zontes 350T ADV की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 3,37,000 रुपये है।

Photo Credit: Zontes

चीनी मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर Zontes ने भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च की हैं। कंपनी ने 5 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें से दो 350T और 350T ADV शामिल हैं। इन लॉन्च हुई बाइक्स का सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure से होगा। दोनों ही मोटरसाइकिल्स दो कलर ऑप्शंस ऑरेंज और शैम्पेन में आएगी। 350T की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 3,37,000 रुपये है, वहीं 350T की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,57,000 रुपये है। ये कीमतें ऑरेंज पेंट स्कीम की है। शैम्पेन पेंट स्कीम के लिए 10 हजार रुपये और देने होंगे। 
 

Zontes 350T और 350T ADV का इंजन और पावर


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो दोनों मोटरसाइकिल में 348cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि लिक्विड कूलिंग से लैस है। यह इंच 9500आरपीएम पर 38.8 bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। वहीं 7,500 आरपीएम पर 32.8Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 
 

Zontes 350T और 350T ADV के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो दोनों मोटरसाइकिल में कई फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों में सिर्फ इतना ही फर्क है कि 350T ADV में स्पोक्ड व्हील्स के साथ 19 इंच का फ्रंट व्हील और 17 इंच का रियर व्हील दिया गया है। वहीं 350T में फ्रंट और रियर दोनों में 17 इंच के एलाय व्हील्स दिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि दोनों मोटरसाइकिल के फ्रंट टायर के साइज अलग-अलग है। 
Advertisement

350T ADV में 110/80-19 सेक्शन फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। 350T में 120/70-17 क इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इनके रियर टायर का साइज-  160/60-17 जैसा है। इन मोटरसाइकिल्स में 5-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और कीलेस सिस्टम दिया गया है। इन बाइक्स में राइडर को चाबियों को एक अलग बॉक्स में रखना होगा ताकि सीट और फ्यूल टैंक को एक बटन से खोला जा सके। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें LED लाइटिंग, नकल गार्ड्स, एक्सटर्नल फ्रेम, ड्यूल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) आदि शामिल है। 
 

Zontes 350T और 350T ADV मोटरसाइकिल की बुकिंग


Zontes 350T और 350T ADV मोटरसाइकिल की बुकिंग की बात करें तो इन दोनों मोटरसाइकिल की बुकिंग 10 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ हो सकती है। मार्केट में आने के बाद Zontes 350T और 350T ADV का मुकाबला KTM 390 Adventure और BMW G 310 GS से है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.