Zomato हुआ हैक, 1.7 करोड़ यूज़र की जानकारी चोरी

ज़ोमैटो ने गुरुवार को माना कि उससे डेटाबेस में बड़ी सेंधमारी हुई है। कंपनी के 12 करोड़ यूज़र में से 1.7 करोड़ यूज़र की जानकारी को डेटाबेस से चुरा लिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2017 14:35 IST
ज़ोमैटो ने गुरुवार को माना कि उससे डेटाबेस में बड़ी सेंधमारी हुई है। कंपनी के 12 करोड़ यूज़र में से 1.7 करोड़ यूज़र की जानकारी को डेटाबेस से चुरा लिया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हैकर्स यूज़रनेम के साथ पासवर्ड हासिल करने में कामयाब हुए हैं। वैसे, कंपनी तो कह रही है कि पासवर्ड इनक्रिप्टेड हैं। लेकिन हमारा सुझाव यही होगा कि अगर आप ज़ोमैटो इस्तेमाल करते हैं तो जितनी जल्द हो पासवर्ड बदल लें। अगर आप इसी पासवर्ड का इस्तेमाल किसी और साइट पर करते हैं तो उन वेबसाइट के पासवर्ड भी तुरंत बदल डालें। ऐसे में हम यूज़र एक बार फिर चेताना चाहेंगे कि एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल हर वेबसाइट के लिए ना करें। क्योंकि यह एक अच्छा आइडिया नहीं है।

कंपनी ने इस सेंधमारी की जानकारी ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए दी। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि पेमेंट डेटा को अलग जगह पर स्टोर किया जाता है। ग्राहक के किसी भी पेमेंट इंफॉर्मेशन और क्रेडिट कार्ड डेटा को नहीं चुराया गया है। कंपनी ने कहा कि सभी पेमेंट की जानकारी बेहद ही सुरक्षित पीसीआई डेटा सिक्योरिटी स्टेंडर्ड वॉल्ट में स्टोर की जाती है। कहा गया है, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हमें ज़ोमैटो के किसी अन्य सिस्टम या प्रोडक्ट के साथ छेड़छाड़ के सबूत नहीं मिले हैं।"

यह पहला मौका नहीं है जो जब ज़ोमैटो को हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया है। 2015 में कंपनी के डेटा को व्हाइट हैट हैकर द्वारा हैक किया था। सेंधमारी के बाद इन हैकर्स ने कंपनी को इसका ब्यौरा दिया था जिसके बाद ज़ोमैटो ने अपनी कमियों को दूर करने की बात कही थी। हालांकि, इस बार हैक किए गए यूज़रनेम और पासवर्ड को ऑनलाइन बेचे जाने की खबरें हैं।

ब्लॉग पर ज़ोमैटो ने जानकारी दी है कि उसने सभी प्रभावित अकाउंट के पासवर्ड रीसेट कर दिए हैं। उन यूज़र को ऐप और वेबसाइट से लॉगआउट भी कर दिया गया है। कंपनी ने माना कि उसकी आंतरिक सिक्योरिटी में सेंधमारी हुई है। संभवतः किसी कर्मचारी के अकाउंट की चोरी हुई है, या किसी कर्मचारी ने ही सारे यूज़र अकाउंट पर हाथ साफ कर लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zomato, Zomato hack, security breach, Password Hack

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.