Zepto ने खोला ‘Free Delivery’ का पिटारा, हैंडलिंग चार्ज भी हटाए, इतनी रखी है मिनिमम ऑर्डर वैल्यू

कंपनी ने इसे “All New Zepto Experience” नाम से लॉन्च किया है, जिसके तहत हर ऑर्डर पर जीरो हैंडलिंग फीस, जीरो सर्ज और रेन फीस लागू की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • 99 रुपये से ऊपर अब किसी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी
  • 99 रुपये से नीचे के ऑर्डर के लिए अब भी 30 रुपये की डिलीवरी चार्ज लगेगा
  • हालांकि इसमें भी स्मॉल कार्ट फीस को पूरी तरह हटा दिया गया है

भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स मार्केट में Zepto ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी ऑर्डर्स के लिए हैंडलिंग फीस, रेन चार्ज और सर्ज चार्ज पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। इतना ही नहीं, अब 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर कोई डिलीवरी चार्ज भी नहीं लगेगा। Zepto के इस कदम से यह Blinkit और Swiggy Instamart जैसे राइवल्स के मुकाबले सबसे किफायती 10-मिनट डिलीवरी सर्विस बन गई है। यह बड़ा कदम स्टार्टअप को हाल ही में मिली 450 मिलियन डॉलर (करीब 3,900 करोड़ रुपये) की फंडिंग के बाद लिया गया है।

कंपनी ने इसे “All New Zepto Experience” नाम से लॉन्च किया है, जिसके तहत हर ऑर्डर पर जीरो हैंडलिंग फीस, जीरो सर्ज और रेन फीस लागू की गई है। 99 रुपये से नीचे के ऑर्डर के लिए अब भी 30 रुपये की डिलीवरी फीस रखी गई है, लेकिन स्मॉल कार्ट फीस को पूरी तरह हटा दिया गया है। नया बदलाव अब ऐप के अंदर लाइव है। Zepto का 99 रुपये का Free Delivery थ्रेशोल्ड Blinkit और Instamart दोनों से कम है। कंपनी ने सिगरेट और टोबैको ऑर्डर्स पर लगने वाली Convenience Fee भी हटा दी है।

Zepto का यह प्राइसिंग मॉडल अब मार्केट में सबसे एग्रेसिव माना जा रहा है। अगर तुलना की जाए, तो Blinkit 99 रुपये से कम ऑर्डर पर कुल 54 रुपये चार्ज करता है, जिसमें 30 रुपये डिलीवरी, 4 रुपये हैंडलिंग और 20 रुपये स्मॉल कार्ट चार्ज शामिल होते हैं। वहीं, Swiggy Instamart 65 रुपये तक चार्ज करता है, जिसमें 30 रुपये डिलीवरी, 9.80 रुपये हैंडलिंग, 15 रुपये स्मॉल कार्ट फीस और उस पर 18% GST भी शामिल है।

Zepto का यह कदम उसके बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब वह कम-से-कम फीस पॉलिसी के जरिए यूजर्स को सीधे प्राइस बेनिफिट देने की कोशिश कर रहा है, जो क्विक कॉमर्स सेक्टर में नया प्राइस वॉर शुरू कर सकता है।

बता दें कि Zepto को हाल ही में कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम के नेतृत्व में एक फंडिंग राउंड में 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 3,900 करोड़ रुपये) जुटाए। यह फंडिंग पिछले साल नवंबर में हुए 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फंडिंग राउंड के लगभग एक साल बाद आई है, जिसमें कंपनी की वैल्यूएशन 5 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी, लेकिन इस साल की फंडिंग में वैल्यूएशन को 7 अरब डॉलर रखा गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.