चीन में युवाओं पर पड़ रही कोरोना की बड़ी मार, लगभग 2 करोड़ हुए बेरोजगार

इससे युवाओं पर बड़ा असर पड़ा है और 16 से 24 वर्ष की आयु के बीच के लगभग दो करोड़ युवा बेरोजगार हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • चीन के शहरों में लगभग 10.7 करोड़ युवा हैं
  • नेशनल हेल्थ कमीशन ने बिना लक्षण वाले संक्रमणों की रिपोर्ट देनी बंद की है
  • चीन के Zhejiang प्रांत में कोरोना के प्रति दिन लाखों मामले मिल रहे हैं

ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने हजारों वर्कर्स की छंटनी की है

पिछले कुछ सप्ताह से चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से हालात खराब हो गए हैं। इससे युवाओं पर बड़ा असर पड़ा है और 16 से 24 वर्ष की आयु के बीच के लगभग दो करोड़ युवा बेरोजगार हो गए हैं। एक रिपोर्ट में सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि चीन के शहरों में लगभग 10.7 करोड़ युवा हैं।  

CNN ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन में बेरोजगारी के कारण प्रत्येक पांच में से एक युवा बेरोजगार है। इसका बड़ा कारण कोरोना है जिससे चीन की इकोनॉमी को झटका लगा है और बहुत सी बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। इनमें ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भी शामिल है जिसने अपने हजारों वर्कर्स की छंटनी की है। इस रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को शामिल नहीं किया गया है। Xiaomi का पिछली तिमाही में रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत घटा था। कंपनी की बिक्री पर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट की मंदी और चीन में डिमांड घटने का असर पड़ा है। इसके मोबाइल डिवाइसेज की बिक्री में लगभग 11 प्रतिशत की कमी हुई थी। जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी की सेल्स 70.5 अरब युआन (लगभग 80,900 करोड़ रुपये) की रही। शाओमी की सेल्स अनुमान से कुछ अधिक रही है लेकिन कंपनी को हुआ लगभग 1.5 अरब युआन का नेट लॉस हैरान करने वाला था। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के कारण टेक कंपनियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे सप्लाई चेन में रुकावट आई है। 

चीन के युवाओं में बेरोजगारी की दर जुलाई में बढ़कर 19.9 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। चीन के Zhejiang प्रांत में कोरोना के प्रति दिन लगभग 10 लाख मामले मिल रहे हैं। यह संख्या जल्द दोगुनी होने की आशंका जताई गई है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि जीरो कोविड पॉलिसी में बड़े बदलाव करने से महामारी पर कुछ नियंत्रण करने में मदद मिली है।  

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के नागरिकों को लॉकडाउन में रखा गया है। इससे दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने कोरोना के बिना लक्षण वाले संक्रमणों की रिपोर्ट देना बंद कर दिया है। इससे कोरोना के मामलों की संख्या पूरी नहीं है। इसके अलावा कमीशन ने कहा है कि वह कोरोना के प्रति दिन के आंकड़े पब्लिश नहीं करेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.