याहू का नाम बदल कर हुआ अल्टाबा, सीईओ ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 17:41 IST
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी याहू जिसका अमेरिकी वायरलेस कम्यूनिकेशन सेवा प्रदाता वेरीजॉन ने पिछले साल जुलाई में महज 4.8 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था, अब जल्द ही अल्टाबा के नाम से जानी जाएगी। इसके साथ ही याहू की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैरिसा मेयर के भी कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देने की खबर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया, "वेरिजन के पास बिकने के बाद से याहू के छह निदेशक कंपनी छोड़कर जा चुके हैं, जिसमें मेयर भी शामिल है।"

वेरिजॉन ने याहू का अधिग्रहण डिजिटल विज्ञापन के क्षेत्र में अपने परिचालन को मजबूत करने के लिए किया है।
Advertisement

विशेषज्ञों के मुताबिक वेरिजॉन के लिए याहू की संपत्तियों को एओएल से नहीं जोड़ना ठीक रहे, जिसका उसने 4.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है। एओएल के पास द हफिंगटन पोस्ट और प्रौद्योगिकी वेबसाइट टेकक्रंच और एनगैजेट है और याहू के पास याहू फाइनेंस है। इस तरह से वेरिजॉन के पास अब मजबूत डिजिटल एडवरटाइजिंग मंच हो गया है।

वैश्विक मार्केट कंसलटेंसी फर्म गार्टनर के शोध निदेशक विशाल त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया, "वैरिजॉन निश्चित रूप से याहू और एओएल दोनों कंपनियों के परिचालन को अपने हिसाब से बदलेगी ताकि इस सौदे का वह लाभ उठा सके।"
Advertisement

फोटो शेयरिंग वेबसाइट फ्लिकर और धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल कर रही माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टंबलर याहू की दो संपत्तियां है जिसमें विकास की काफी गुंजाइश है।
Advertisement

त्रिपाठी ने कहा, "वेरिजॉन के पास अब टंबलर, फ्लिकर, याहू स्पोर्ट्स और याहू न्यूज़ है। इस तरह से वेरिजॉन के लिए यह सौदा काफी लाभकारी प्रतीत हो रहा है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.