टेस्‍ला को चुनौती, XPENG लेकर आ रही स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक कार

कंपनी के ऑफ‍िश‍ियल पेज पर इस घोषणा से जुड़े दो ट्ववीट किए गए हैं। पहले ट्वीट में कार की एक झलक दिखाई है, जबकि दूसरे ट्वीट में आयोजन से जुड़ी डिटेल शेयर की गई है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2021 12:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के ऑफ‍िश‍ियल पेज पर इस घोषणा से जुड़े दो ट्ववीट किए गए हैं
  • कार के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है, पर देखने से यह SUV नजर आती है
  • ऐलान के बाद से कंपनी के शेयरों में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

माना जा रहा है कि XPENG की नई कार का यह मॉडल चीनी मार्केट में टेस्ला मॉडल एक्स सीरीज को टक्कर देगा

जानी-मानी इलेक्ट्रिक वीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी XPeng अपनी नई स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश करने जा रही है। 19 नवंबर को चीन के ग्वांगझू में 19वें इंटरनैशनल ऑटोमोबाइल एग्‍जीबिशन के दौरान इस कार के फीचर्स से पर्दा हटेगा। कंपनी की ओर से होने जा रही लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी इसके संस्‍थापक हेनरी जिया करेंगे। 

कंपनी के ऑफ‍िश‍ियल पेज पर इस घोषणा से जुड़े दो ट्ववीट किए गए हैं। पहले ट्वीट में कार की एक झलक दिखाई है, जबकि दूसरे ट्वीट में आयोजन से जुड़ी डिटेल शेयर की गई है। इसके मुताबिक, यह चीनी इलेक्ट्रिक वीकल मैन्‍युफैक्‍चरर अपने घरेलू मार्केट में 19वें  ग्वांगझू  इंटरनैशनल ऑटोमोबाइल एग्‍जीबिशन (जिसे ऑटो  ग्वांगझू  भी कहा जाता है) उसमें नए मॉडल का खुलासा करेगा। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक वीकल के बारे में अभी बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन ट्विटर पर शेयर की गई तस्‍वीर से पता चलता है कि डिजाइन में भी काफी कुछ देखने को मिल सकता है और देखने से यह SUV मॉडल नजर आती है। 
Advertisement
 

हालांकि इस कार के सटीक स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी पता नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि XPENG की नई कार का यह मॉडल चीनी मार्केट में टेस्ला मॉडल एक्स सीरीज को टक्कर देगा, जो एक एसयूवी है। गौरतलब है कि XPENG की तुलना कभी टेस्‍ला से की जाती थी, लेकिन आज टेस्‍ला के आगे  XPENG क्‍या, बाकी इलेक्ट्रिक वीकल कंपनियां भी कमतर नजर आती हैं।  XPENG अपनी एसयूवी लाइनअप को एक और मॉडल के जरिए आगे बढ़ा रही है, जिसके बाद निश्चित रूप से इस मार्केट में कॉम्पिटिशन तेज होगा। ध्‍यान देने वाली यह भी है कि इस नई ऐलान के बाद से कंपनी के शेयरों में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

अगर यह SUV हुई, तो कंपनी के मौजूदा मॉडल G3 और G3i का का सक्‍सेसर हो सकती है। टेस्ला के अलावा कंपनी का मुकाबला ईवी स्टार्ट- लू ऑटो और नियो से भी है। ये दोनों कंपनियां भी चीनी मार्केट में इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑफर करती हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.