Xiaomi ने पेश की फोटो और वीडियो बनाने के लिए Stand Style Selfie Stick Mini, जानें क्या है खास

Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini एक लाइटवेट गैजेट है, जिसका वजन सिर्फ 155 ग्राम है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini की कीमत 79 युआन (लगभग 924 रुपये) है।
  • Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini एक लाइटवेट गैजेट है।

Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini में 10 मीटर तक की ब्लूटूथ रेंज है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने सेल्फी लवर्स, व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini लॉन्च किया है। इस कॉम्पैक्ट एक्सेसरी में एक ब्लूटूथ रिमोट और एक ट्राइपोड शामिल है। यह दो कलर ऑप्शन डीप स्पेस ब्लैक और मिल्क टी व्हाइट में आता है। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini Price


Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini की कीमत 79 युआन (लगभग 924 रुपये) है। यह डिवाइस अब JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन डीप स्पेस ब्लैक और मिल्क टी व्हाइट में आता है।


Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini Specifications


Xiaomi Stand-Style Selfie Stick Mini एक लाइटवेट गैजेट है, जिसका वजन सिर्फ 155 ग्राम है। इसके चलते इसे कहीं भी ले जाना आसान है और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। सेल्फी स्टिक 520 मिमी तक एक्सटेंड होती है, जिससे यूजर्स आसानी से वाइड-एंगल शॉट्स या ग्रुप फोटो कैप्चर कर सकते हैं। टेलीस्कोपिक रॉड को एल्यूमिनियम एलॉय से तैयार किया गया है जो कि लाइटवेट होने के साथ मजबूत भी है। डिवाइस में एक फोन होल्डर और एक इंटीग्रेटेड ट्राइपोड भी शामिल है, जो कई फोटोग्राफी जरूरतों के हिसाब से एक स्टेबल बेस प्रदान करता है। बिल्ट-इन रोटेटिंग फोन होल्डर यूजर्स को अपने फोन को 90° बाएं या दाएं घुमाने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे लैंडस्केप और पोर्ट्रेट मोड के बीच स्विचिंग सुनिश्चित होती है। होल्डर में एक एडजेस्टेबल एंटी-स्लिप बकल भी है जो कई फोन साइज पर एडजेस्ट करता है।

डिवाइस में वायरलेस ऑपरेशन के लिए ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल शामिल है, जिसमें 10 मीटर तक की रेंज होती है। रिमोट यूजर्स को उनके फोन की कैपेसिटी के आधार पर शटर को कंट्रोल करने, बर्स्ट शॉट कैप्चर करने या शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। इसे आसानी से हैंडल के अंदर स्टोर किया जाता है। ड्यूराबिलिटी के लिए ट्राइपोड में एंटी-स्लिप फुट पैड होते हैं। इसके चलते मजबूत पकड़ और हिलना डुलना कम होता है। ऐसे में यूजर्स बेहतर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। यह एक इंडीकेटर लाइट के साथ आता है जो फोन के स्टेटस और रिमोट बैटरी लेवल के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Affordable Selfie Stick

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  3. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  6. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.