Xiaomi ने Smart Outdoor Camera 4 Pro किया लॉन्च, रात में करेगा तगड़ी निगरानी, जानें फीचर्स

Xiaomi ने नया सर्विलांस कैमरा Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro ट्रिपल कैम जूम एडिशन चीनी बाजार में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 08:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro की कीमत 449 yuan (लगभग 5,440 रुपये) है।
  • Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में तीन 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं।
  • Camera 4 Pro में फिक्स्ड लेंस में मोटराइज्ड हॉरिजॉन्टल जिम्बल कंट्रोल है।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में 3 लेंस हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया सर्विलांस कैमरा Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro ट्रिपल कैम जूम एडिशन चीनी बाजार में पेश कर दिया है। इस कैमरा में तीन 5 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल किए गए हैं। यह कैमरा रात के समय भी बेहतर विजुअल कैप्चर कर सकता है। कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए यह सिस्टम IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro Price

Advertisement

कीमत की बात करें तो Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro की कीमत 449 yuan (लगभग 5,440 रुपये) है। यह सर्विलांस कैमरा बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro Specifications

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में तीन 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिसमें प्रत्येक 2880×1620 पिक्सल पर 3K अल्ट्रा क्लियर रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। ये तीनों ही लेंस f/1.6 लार्ज अपर्चर पर काम करते हैं, जिससे सिस्टम लो लाइट कंडीशन में भी शार्प और डिटेल्ड फूटेज कैप्चर कर सकता है। Xiaomi ने इन लेंस को ड्यूल फिल लाइटिंग सिस्टम से लैस किया है, जिसमें इंफार्रेड और व्हाइट एलईडी दोनों शामिल हैं। जब सिस्टम किसी व्यक्ति को रात के समय डिटेक्ट करता है तो लाइट ऑटोमैटिकली फुल कलर नाइट विजन में एक्टिवेट हो जाती हैं। डिवाइस वाइड एंगल, 4mm शॉर्ट फोकस और 12mm लॉन्ग फोकस लेंस के कॉम्बिनेशन के साथ 9x हाइब्रिड जूम का सपोर्ट करता है।

Advertisement

नए एडिशन में फिक्स्ड लेंस में मोटराइज्ड हॉरिजॉन्टल जिम्बल कंट्रोल है, जिससे यूजर्स Mi Home ऐप के जरिए दूर से ही इसके एंगल को एडजेस्ट कर सकते हैं। कैमरा मोबाइल लेंस का उपयोग करके रियल टाइम में मूविंग टारगेट को ट्रैक करता है, जो जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटिक जूम इन हो जाता है। इससे यूजर्स आसानी से बड़े आउटडोर क्षेत्र की निगरानी कर सकते हैं। इसमें AI बेस्ड मानव और वाहन पहचान फीचर है जो कि लाइसेंस प्लेटों को पहचान सकता है। कस्टम पार्किंग जोन में अनधिकृत वाहनों की पहचान होने पर अलर्ट भेज सकता है। ऐप कैप्चर की गई फुटेज के साथ रीयल-टाइम अलर्ट भी देता है। यूजर्स वर्चुअल फेंस बनाने के लिए कस्टम पॉलीगॉन जोन सेट कर सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो कैमरा एक सायरन और हाई फ्रीक्वेंसी वाली लाइट शुरू कर देता है।

यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और वायर्ड ईथरनेट कनेक्शन मिलता है। स्टोरेज के लिए यूजर्स लोक माइक्रोएसडी कार्ड (256GB तक), क्लाउड स्टोरेज (सब्सक्रिप्शन मॉडल पर) या NAS सिस्टम में से चयन कर सकते हैं। कैमरा स्टोरेज और बैंडविड्थ के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए H.265 वीडियो एनकोडिंग उपयोग करता है। इसमें टू-वे ऑडियो कम्युनिकेशन, ड्यूल एंगल टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और Xiaomi स्मार्ट टीवी और डिस्प्ले के साथ कंपेटिबिलिटी शामिल है।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro की कीमत कितनी है?

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro की कीमत 449 yuan (लगभग 5,440 रुपये) है।

Advertisement

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में कितने कैमरा हैं?

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में तीन 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिसमें प्रत्येक 2880×1620 पिक्सल पर 3K अल्ट्रा क्लियर रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro कितना जूम होता है?

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro वाइड एंगल, 4mm शॉर्ट फोकस और 12mm लॉन्ग फोकस लेंस के कॉम्बिनेशन के साथ 9x हाइब्रिड जूम का सपोर्ट करता है।

Advertisement

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro में कैसी सेफ्टी रेटिंग है?

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.