• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चाइनीज मोबाइल कंपनी Xiaomi की सेल्‍फ ड्राइविंग टेस्‍ट कार की देखें पहली तस्‍वीर! छत पर लगा है ये सेंसर

चाइनीज मोबाइल कंपनी Xiaomi की सेल्‍फ ड्राइविंग टेस्‍ट कार की देखें पहली तस्‍वीर! छत पर लगा है ये सेंसर

लिडार सेंसर ऑटोनॉमस व्‍हीकल्‍स के लिए एक प्रमुख कॉम्‍पोनेंट है। यह गाड़‍ियों के आसपास का हाई-रेजॉलूशन 3D व्‍यू प्रदान करता है।

चाइनीज मोबाइल कंपनी Xiaomi की सेल्‍फ ड्राइविंग टेस्‍ट कार की देखें पहली तस्‍वीर! छत पर लगा है ये सेंसर

शाओमी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह साल 2024 की पहली तिमाही में बड़े पैमाने पर कारों का प्रोडक्‍शन शुरू करेगी।

ख़ास बातें
  • शाओमी की कार टेस्‍ला और बाकी ईवी कारों को टक्‍कर देगी
  • एक ब्‍लॉगर ने शाओमी कार की तस्‍वीर शेयर की है
  • कार की छत पर लिडार (lidar) सेंसर लगा है
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) गैजेट की लगभग हर कैटिगरी में आ और छा चुकी है। कंपनी अब कारों के मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। शाओमी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह साल 2024 की पहली तिमाही में बड़े पैमाने पर कारों का प्रोडक्‍शन शुरू करेगी। खबरें हैं कि शाओमी की कार एक सेल्‍फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल होगी, जो बड़े पैमाने पर फीचर्स से लैस होगी। दावा है कि शाओमी की कार एलन मस्‍क की टेस्‍ला (Tesla) और बाकी ईवी कारों को टक्‍कर देगी। इस बीच शाओमी कार की एक तस्‍वीर भी सामने आई है। यह अंदाजा लगाने को मजबूर करती है कि कंपनी किस तेजी से इस सेगमेंट में आने के लिए तैयारी कर रही है।

बताया जाता है कि कारों को लेकर शाओमी काफी सीर‍ियस है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 10 साल में लगभग 10 बिलियन युआन (लगभग 1.5 बिलियन डॉलर) के निवेश की योजना को सामने रखा था। जानकारी के अनुसार, शाओमी के लि जुन, नए स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बिजनेस के CEO के रूप में काम करेंगे। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर एक ब्‍लॉगर ने शाओमी की सेल्‍फ ड्राइविंग टेस्‍ट कार तस्‍वीर शेयर की है। ब्‍लॉगर का यूजरनेम डेरॉय है। उन्‍होंने ही Xiaomi की सेल्फ-ड्राइविंग टेस्ट कार की तस्वीर शेयर की है। 

कार की छत पर लिडार (lidar) सेंसर लगा है और एक स्‍लीक डिजाइन से इसे अलग दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि यह एक टेस्‍ट कार और डिजाइन में बदलाव देखा जा सकता है। यह भी हो सकता है कि कार किसी और ब्रैंड की हो और शाओमी इसका इस्‍तेमाल सिर्फ लिडार सेंसर और बाकी सेल्‍फ ड्राइविंग टेक्निक्‍स को टेस्‍ट करने के लिए कर रही हो। गौरतलब है कि लिडार सेंसर ऑटोनॉमस व्‍हीकल्‍स के लिए एक प्रमुख कॉम्‍पोनेंट है। यह गाड़‍ियों के आसपास का हाई-रेजॉलूशन 3D व्‍यू प्रदान करता है। 

शाओमी की कारें कितनी एडवांस्‍ड होंगी, यह तो उनकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जो टाइमलाइन कंपनी ने कारों की लॉन्चिंग के लिए चुनी है, उसी के आसपास ऐपल कार भी दस्‍तक दे सकती है। पिछली रिपोर्टों में हमने यह पढ़ा था कि कंपनी 2025 के आसपास पहली कार को पेश कर सकती है। कहा जाता है कि यह इलेक्ट्रिक और फुली ऑटोमैटिक होगी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »