20 KM रेंज वाला Xiaomi Scooter 3 Lite ई-स्कूटर इस देश में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Electric Scooter 3 Lite में हैंडलबार के बीच में छोटा सा डिस्प्ले दिया गया है, जो सभी जरूरी जानकारिया दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने यूरोप में Scooter 3 Lite के नाम से एक ई-स्कूटर लॉन्च किया है
  • स्कूटर की फ्रांस में कीमत €446.27 (करीब 35,000 रुपये) है
  • कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 20 KM चल सकता है और यह IPX4 रेटेड है

Xiaomi Scooter 3 Lite की यूरोप में शुरुआती कीमत €446.27 (करीब 35,000 रुपये) है

साल की शुरुआत में Xiaomi ने चीन में MIJIA Electric Scooter 3 Lite को पेश किया था और अब, कंपनी ने कथित तौर पर इस मॉडल को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। यूरोप में लॉन्च किए गए इस मॉडल का नाम बदलकर Xiaomi Scooter 3 Lite किया गया है, लेकिन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये दोनों मॉडल एक समान हैं। इस ई-स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 20 Km है और यह 250W क्षमता की मोटर की बदौलत 25 Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi ने यूरोप में Scooter 3 Lite के नाम से एक ई-स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने चुपचाप से Amazon में लिस्ट कर दिया है। स्कूटर की फ्रांस में कीमत €446.27 (करीब 35,000 रुपये), स्पेन में €449.99 (करीब 35,500 रुपये), इटली में €453.71 (करीब 35,800 रुपये) और नीदरलैंड में €495.88 (करीब 39,000 रुपये) है। 
Advertisement

Xiaomi Scooter 3 Lite में एल्युमिनियम बॉडी फ्रेम मिलता है, जिसके चलते इसका वजन हल्का है। इसका वजन 13 किलोग्राम है और यह अधिकतम 100 किलोग्राम का लोड उठा सकता है। इसमें 300W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत इसकी टॉप स्पीड 25 kmph मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 20 KM चल सकता है। यह स्कूटर IPX4 रेटेड है। 

इसमें 36V/5.2Ah बैटरी पैक मिलता है, जिसे फुल चार्ज करने में 4.5 घंटा लगता है। यह एक फोल्डेबल स्कूटर है, जिसे तीन स्टेप में फोल्ड किया जा सकता है। इसमें एक पेडेस्ट्रियन मोड भी है, जो स्पीड को 6 kmph पर सीमित कर देता है। वहीं, स्टैंडर्ड मोड में स्पीड 15 kmph और स्पोर्ट्स मोड में 25 kmph तक पहुंच सकती है। 
Advertisement

इसमें हैंडलबार के बीच में छोटा सा डिस्प्ले दिया गया है, जो सभी जरूरी जानकारिया दिखाता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का स्क्रीन रेशियो भी बढ़ाया गया है और आपको एक ऑप्टिमाइज्ड स्क्रीन कंट्रोल अनुभव मिलता है। इसे कंपनी के खास ऐप के साथ कनेक्ट भी किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.