• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 70 किमी चलने वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra हो रहा पेश, जानें खासियतें

सिंगल चार्ज में 70 किमी चलने वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra हो रहा पेश, जानें खासियतें

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में बिल्ट-इन 561.5Wh बैटरी दी गई है जो कि लगभग 70 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

सिंगल चार्ज में 70 किमी चलने वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra हो रहा पेश, जानें खासियतें

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में 70 किमी की रेंज मिलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra लगभग 70 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में 4 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की मौजूदा यूरोपीय कीमत 88,560 रुपये है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही इटली के बाजार में 940W की पीक पावर के साथ Electric Scooter 4 Ultra पेश कर सकता है। Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में एक 500W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। यह एक फोल्डिंग ई-स्कूटर है जिसे एक बार चार्ज करने पर 70 किमी की रेंज मिलती है। Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra इस साल की शुरुआत में फ्रांस, स्पेन और कुछ अन्य देशों में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi ने  MWC 2023 के दौरान Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra को शोकेस किया था। नया पावरफुल Xiaomi इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 अल्ट्रा सबसे पहले इटली में लॉन्च होगा, जैसा कि कंफर्मिटी डॉक्यूमेंट से सुझाव मिलता है। डॉक्यूमेंट Xiaomi के ई-स्कूटर ब्रांड Navee द्वारा दायर किया गया था और मॉडल नंबर DDHBC01ZM और DDHBC02ZM थे।


Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की खासियतें


Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में 4 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में बिल्ट-इन 561.5Wh बैटरी दी गई है जो कि लगभग 70 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। स्कूटर एक ड्यूल सस्पेंशन सिस्टम और ई-एबीएस ब्रेक से लैस है जो एक बेहतर साइड प्रदान करता है। Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra में आसानी से मुड़ने वाला फ्रेम है। इसके साथ एक ऐप आती है जो कि राइड की पूरी जानकारी प्रदान करती है। यह आसानी से चढ़ाई पर चढ़ सकता है और कठिन इलाकों में आसानी से चल सकता है। 


Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की मौजूदा यूरोपीय कीमत €999 (लगभग 88,560 रुपये) है। डिस्काउंट की बात करें तो इन-पेज कूपन के तहत स्कूटर की कीमत पर €15 (लगभग 1,329 रुपये) कम हो सकती है। नया Xiaomi ई-स्कूटर इटली में कब आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसके बहुत जल्द आने की उम्मीद है और इसकी कीमत फ्रांस और स्पेन की तरह ही हो सकती है। Xiaomi Electric Scooter 4 और Xiaomi Electric Scooter 4 Lite पहले ही इटली में पेश हो चुके हैं। Scooter 4 Ultra को यूरोप और यूके के अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »