Xiaomi QLED TV FX Pro सीरीज होगी 8 मई को लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi ने आज भारत में अपनी Xiaomi QLED TV FX Pro सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi QLED TV FX Pro सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है।
  • Xiaomi ने QLED TV FX Pro सीरीज के कई फीचर्स का खुलासा किया है।
  • Xiaomi QLED TV FX Pro की बिक्री अमेजन और शाओमी की साइट पर शुरू होगी।

Xiaomi QLED TV FX Pro में बिल्ट-इन स्पीकर होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारत में अपनी Xiaomi QLED TV FX Pro सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है जो कि 8 मई, 2025 को पेश होने वाली है। कंपनी ने इस सीरीज को FantastiQLED विजुअल और इमर्सिव एंटरटेनमेंट बताया है जो कि दमदार व्यूइंग एक्सपीरियंस का वादा करता है। यहां हम आपको Xiaomi QLED TV FX Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi QLED TV FX Pro Series  Price


Xiaomi QLED TV FX Pro सीरीज 8 मई, 2025 से Xiaomi की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगी। लॉन्च इवेंट के दौरान कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ अन्य जानकारी का खुलासा किया जाएगा।


Advertisement
Xiaomi QLED TV FX Pro Series Features


Xiaomi ने QLED TV FX Pro सीरीज के कई फीचर्स का खुलासा किया है। हालांकि, अभी भी पूरी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी ने डिटेल विजुअल के लिए वाइब्रेंट FantastiQ कलर और शार्प क्लैरिटी के बारे में बताया है। कंपनी ने बताया कि सीरीज में एक सिनेमैटिक मोड भी शामिल है, जो फिल्म क्रिएटर के अनुसार कंटेंट पेश करता है। बिल्ट-इन स्पीकर क्लियर साउंड और डीप बेस प्रदान करते हैं, जबकि गेमिंग मोड स्मूथ, लैग-फ्री गेमप्ले प्रदान करता है। 

नोटिफाई मी पेज के अनुसार, एक पावरफुल प्रोसेसर को फास्ट स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi के ये टीवी फायर टीवी पर काम करते हैं। इसमें वॉयस-एक्टिवेटेड कंटेंट सर्च के लिए एलेक्सा सपोर्ट शामिल है, जो न्यूनतम लैग के साथ आसान स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। इसके अलावा ऐप्स और कंटेंट के लिए बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है जो कि Xiaomi X Pro QLED Series 2025 Edition के समान है, जिसे हाल ही में 2GB/32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.