Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना

Xiaomi ने अपने Youpin प्लेटफॉर्म पर Mijia Smart Air Fryer Pro Steam & Bake Edition 6.5L लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro में 6.5 लीटर की कैपेसिटी दी गई है।
  • Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro की कीमत 559 युआन (लगभग 7,505 रुपये) है।
  • Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro में 900W का स्टीम जनरेटर है।

Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro में 6.5 लीटर की कैपेसिटी है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपने Youpin प्लेटफॉर्म पर Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro लॉन्च कर दिया है। Xiaomi ने बेहतर डूयराबिलिटी और हाइजिन के लिए 304 स्टेनलेस स्टील की इंनर कैविटी का उपयोग किया है। कुकिंग बास्केट में फ्लोरीन-फ्री नॉन-स्टिक कोटिंग है, जिससे आसानी से सफाई हो सकती है और सुरक्षित खाना पकाया जा सकता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro Price

Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro की कीमत 559 युआन (लगभग 7,505 रुपये) है और इसका उद्देश्य घर पर खाना पकाने के लिए सुविधा, बहुमुखी प्रतिभा और स्मार्ट कार्यक्षमता का संयोजन करना है।

Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro Specifications

Xiaomi Mijia Smart Air Fryer Pro में 6.5 लीटर की कैपेसिटी दी गई है, जिससे यह एक बार में पूरे परिवार के लिए भोजन बना सकता है। Xiaomi ने इसे ड्यूल लेयर रैक के साथ डिजाइन किया है, जिससे यूजर्स एक साथ कई भोजन पा सकते हैं। इसकी अंदर से चौड़ाई 234 मिमी है, जिससे एक पूरा चिकन, 24 चिकन विंग्स, 800 ग्राम फ्राइज या 9 स्टीम्ड बन्स रखे जा सकते हैं। इस डिवाइस में 900W का स्टीम जनरेटर है जो 130°C तक टेंप्रेचर तक पहुंच सकता है, जिससे तेजी से पकता है। इसमें स्टीम, स्टीम-फ्राई और कम तापमान पर पकाने जैसे 11 कुकिंग मोड भी दिए गए हैं। साथ ही 31 प्रीसेट रेसिपी और Mi होम ऐप के जरिए 100 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड रेसिपी भी उपलब्ध हैं।

Xiaomi ने बेहतर डूयराबिलिटी और हाइजिन के लिए 304 स्टेनलेस स्टील की इंनर कैविटी का उपयोग किया है। कुकिंग बास्केट में फ्लोरीन-फ्री नॉन-स्टिक कोटिंग है, जिससे आसानी से सफाई हो सकती है और सुरक्षित खाना पकाया जा सकता है। इस डिवाइस में 1.5 लीटर का पानी का टैंक शामिल है, जिससे लंबे समय तक स्टीमिंग की जा सकती है। इससे दोबारा पानी भरे बिना लगातार 7 तरह के डिश बना सकते हैं।

एयर फ्रायर में एक्यूरेट टेंप्रेचर कंट्रोल (30°C से 230°C) और क्रिस्पी और मॉय्स्ट रिजल्ट के लिए डायनामिक स्टीम इंजेक्शन के साथ 360-डिग्री हॉट एयर सिस्टम है। इसे रोटरी नॉब या Mi Home ऐप से ऑपरेट किया जा सकता है। यह HyperOS Connect का सपोर्ट करता है और XiaoAI वॉयस एसिस्टेंट के साथ इंटीग्रेट होता है। अन्य फीचर्स में विजिबल कुकिंग विंडो, बास्केट निकालने पर ऑटोमैटिक पावर-ऑफ, ड्राइंग मोड, डीओडोराइजेशन फंक्शन और 30 मिनट तक भोजन गर्म रखने की सुविधा जैसे फीचर्स भी हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  2. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  4. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.