• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator French 439L, 360 डिग्री कूलिंग के साथ 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल

Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator French 439L, 360 डिग्री कूलिंग के साथ 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल

Xiaomi ने नया रेफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है जो कि फ्रेंच डोर के साथ आता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator French 439L, 360 डिग्री कूलिंग के साथ 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल

Photo Credit: mihanoi

Mijia Refrigerator French 439L में डुअल फ्रिक्वेंसी कन्वर्जन सिस्टम है।

ख़ास बातें
  • Mijia Refrigerator French 439L में डुअल फ्रिक्वेंसी कन्वर्जन सिस्टम है।
  • इसमें इन्वर्टर कम्प्रेशर है और इन्वर्टर फैन है।
  • कम्प्रेशर के लिए यह 10 साल की वारंटी के साथ आता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नया रेफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है जो कि फ्रेंच डोर के साथ आता है। Mijia Refrigerator French 439L नाम से यह फ्रिज पेश किया गया है। फ्रिज में क्लासी डिजाइन दिया गया है और फीचर्स भी आकर्षक हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें मॉडर्न किचन की जरूरत के हिसाब से सभी फीचर्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia Refrigerator French 439L availability

Mijia Refrigerator French 439L चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। रेफ्रिजिरेटर को Mihanoi वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

Mijia Refrigerator French 439L features

Mijia रेफ्रिजिरेटर में 360 डिग्री एयर कूलिंग साइकल मिलती है जो कि चीजों को फ्रेश रखती है। यह स्लीक आइस फैदर व्हाइट फिनिश में आता है। यह 60cm गहरा है। इसकी कैपिसिटी 439 लीटर की है। इसमें 260L रेफ्रिजिरेटर का स्पेस है जबकि 154L का फ्रिजर कम्पार्टमेंट है। इसके अलावा एक 25 लीटर का एक्स्ट्रा कन्वर्टिबल कम्पार्टमेंट भी दिया गया है। 

फ्रिज में बिल्ट इन कूलिंग टेक्नोलॉजी है जिससे यह हम्यूमिडिटी को मेंटेन रखता है और बैक्टीरिया आदि पैदा होने से रोकता है। इसके अलावा इसमें एक सिल्वर आयन एंटी बैक्टीरियल मॉड्यूल है जो भीतर किसी तरह की गंध नहीं पैदा होने देता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में फर्स्ट लेवल एनर्जी रेटिंग दी गई है। यह प्रतिदिन केवल 0.78 kWh की खपत करता है। साउंड इसमें न के बराबर है और केवल 34dB पर ऑपरेट करता है। 

Mijia Refrigerator French 439L में डुअल फ्रिक्वेंसी कन्वर्जन सिस्टम है। इसमें इन्वर्टर कम्प्रेशर है और इन्वर्टर फैन है। कम्प्रेशर के लिए यह 10 साल की वारंटी के साथ आता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »