कार की सफाई के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया कॉम्पैक्ट और पावरफुल वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत

Xiaomi का यह पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 349 युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्टेड है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2025 17:45 IST
ख़ास बातें
  • यह क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 349 युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्टेड है
  • 21kPa की सक्शन पावर के साथ आता है Vacuum Cleaner
  • इसमें 2400mAh की इनबिल्ट बैटरी है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में अपनी Mijia सीरीज के तहत एक नया कार वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है, जो खासतौर पर गाड़ियों की डीप क्लीनिंग को आसान और स्मार्ट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस फिलहाल क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और 12 मई से 19 मई तक ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए खुला रहेगा। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में 2400mAh की इनबिल्ट बैटरी, USB-C पोर्ट, पांच-लेयर का फिल्ट्रेशन सिस्टम और दमदार 1,00,000 rpm की स्पीड शामिल हैं।

गिज्मोचाइना के मुताबिक, Xiaomi का यह पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 349 युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्टेड है, हालांकि राष्ट्रीय सब्सिडी से चीन में इसकी कीमत 296.65 युआन हो जाती है। फिलहाल इसके भारत सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री की संभावनाएं काफी कम हैं।
Advertisement

Xiaomi Mijia Car Vacuum Cleaner 21kPa की सक्शन पावर के साथ आता है, जो डस्ट, ब्रेड के टुकड़े, पेट हेयर जैसी कार में मिलने वाली आम गंदगी को आसानी से साफ करने का दावा करता है। इसकी ताकत एक अपग्रेडेड ब्रशलेस मोटर से आती है, जो 1,00,000 rpm की स्पीड से चलती है और पिछले मॉडल्स के मुकाबले 61% ज्यादा सक्शन पावर देने का दावा करती है। इसमें 2400mAh की इनबिल्ट बैटरी है, जो USB-C पोर्ट से चार्ज होती है और फुल चार्ज पर करीब 1.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

क्लीनर में पांच-लेयर का फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जिसमें साइक्लोन डक्ट, मेटल मेश, फ्रंट और रियर स्पंज फिल्टर और हाई-डेंसिटी फिल्टर एलिमेंट शामिल हैं। इससे सफाई के दौरान धूल वापस हवा में नहीं उड़ती।
Advertisement

150mL की डस्ट कप कैपेसिटी और वन-बटन डस्ट रिली मैकेनिज्म इसे यूज में काफी आसान बनाता है। इसके सभी फिल्टर वॉशेबल हैं और बॉक्स में अलग-अलग क्लीनिंग अटैचमेंट्स भी मिलते हैं, जिससे इसे कार के अलावा सोफा गैप, कप होल्डर या कॉर्नर क्लीनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.