Xiaomi का नया AC आता है एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ, जानें कीमत

Xiaomi MIJIA 3HP सुपर एनर्जी एफिशिएंसी डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर को चीन में 6,799 युआन (करीब 80,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA 3HP सुपर एनर्जी एफिशिएंसी डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर हुआ लॉन्च
  • चीन में इसकी कीमत 6,799 युआन (करीब 80,000 रुपये) से शुरू होती है
  • नया एयर कंडीशनर कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
Xiaomi ने अपनी घरेलू मार्केट में हाल ही में MIJIA 3HP सुपर एनर्जी एफिशिएंट डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर पेश किया। नया शाओमी एयर कंडीशनर वर्टिकल स्टैंडिंग इंडोर यूनिट के साथ आता है। कंपनी पहले भी इसी तरह के डिजाइन वाले एयर कंडिशनर लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट MIJIA 3HP डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर की खासियतों में से एक फ्लाइंग विंग बायोनिक डुअल एयर वेंट और लिंग्युन इंटेलिजेंट कंट्रोल इंजन है, जो 160-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एयर सप्लाई एंगल के साथ 1,710 वर्ग मीटर प्रति घंटे का एयर वॉल्यूम प्रदान करता है। इसमें 1,930W कूलिंग पावर और 2,680W हीटिंग पावर का दावा किया गया है। आउटडोर यूनिट 42dB से 46dB के बीच का नॉयस लेवल देती है।

Xiaomi MIJIA 3HP सुपर एनर्जी एफिशिएंसी डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर को चीन में 6,799 युआन (करीब 80,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ये दो वेरिएंट में आता है, जिनकी भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नया एयर कंडीशनर कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi MIJIA 3HP सुपर एनर्जी-एफिशिएंसी डुअल आउटलेट एयर कंडीशनर को चीन में नेचुरल एयर प्रो और फ्रेश एयर प्रो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में फ्लाइंग विंग बायोनिक डुअल एयर वेंट और लिंग्युन इंटेलिजेंट कंट्रोल इंजन है, जो 160-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एयर सप्लाई एंगल के साथ 1,710 वर्ग मीटर प्रति घंटे का एयर वॉल्यूम प्रदान करता है। इसमें बेहतर एयर क्वालिटी के लिए फोर-जोन स्वतंत्र एयर कंट्रोल और एक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगस फिल्टर भी शामिल है।

यह एयर कंडीशनर इनडोर और आउटडोर एयर फिल्टरेशन के लिए डुअल-सर्कुलेशन फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पूरे क्षेत्र में ऑक्सीजन ड्रिस्टिब्यूशन और एयर प्योरिफिकेशन के काम आती है। प्रो मॉडल में 4-लेवल हाई-एफिशिएंसी फिल्टरेशन के साथ EPA फिल्टर एलिमेंट से लैस आता है, जो 99% एंटीबैक्टीरियल रेट प्राप्त करते हैं।
Advertisement

दोनों मॉडल की कूलिंग पावर 1,930W है, जबकि हीटिंग पावर 2,680W है। आउटडोर यूनिट का नॉयस लेवल 42dB और 46dB के बीच बताया गया है। इंडोर यूनिट का माप चौड़ाई में 340 mm, ऊंचाई में 1,863 mm और गहराई में 444 mm हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.