Xiaomi Mijia 256L Refrigerator भारत में लॉन्च, थ्री डोर के साथ एंटीबैक्टीरियल कूलिंग सपोर्ट

Xiaomi ने ऑफिशियल स्तर पर Mijia 256L थ्री-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2025 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने ऑफिशियल स्तर पर Mijia 256L थ्री-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Mijia 256L Refrigerator की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,778 रुपये) है।
  • Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में आइस फेदर व्हाइट मैट टेक्सचर है।

Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में आइस फेदर व्हाइट मैट टेक्सचर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ऑफिशियल स्तर पर Mijia 256L थ्री-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है। इस फ्रिज को कॉम्पैक्ट लिविंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह एडवांस एस्थेटिक के साथ इंटेजीलेंट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia 256L Refrigerator के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia 256L Refrigerator Price


कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia 256L Refrigerator की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,778 रुपये) है।


Xiaomi Mijia 256L Refrigerator Specifications


Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में आइस फेदर व्हाइट मैट टेक्सचर में एक साफ वर्टिकल प्रोफाइल है जो मिनिमलिस्ट इंटीरियर प्रदान करती है। इस फ्रिज की चौड़ाई 60 सेमी है और सिर्फ 0.33 वर्ग मीटर की जगह कवर करता है। इस फ्रिज में तीन अलग-अलग कंट्रोल होने वाले बॉक्स के साथ ट्रिपल जोन डिजाइन है। इसमें एडजस्टेबल ग्लास अलमारी के साथ 136 लीटर रेफ्रिजरेटर सेक्शन और ग्रोसरी के लिए बड़ा लेआउट शामिल है। इसमें एक 85 लीटर फ्रीजर भी है जिसमें मीट, आइसक्रीम और फ्रीज फूड के लिए तीन बड़े रो हैं। इसमें 35 लीटर का वेरिएबल टेंप्रेचर वाला कम्पार्टमेंट है, जो -20°C से 5°C तक सेटिंग का सपोर्ट करता है।

कूलिंग परफॉरमेंस 360° फ्रॉस्ट-फ्री एयर सर्कुलेशन सिस्टम से लैस है जो कि सभी जोन में फास्ट और समान कूलिंग प्रदान करता है। यह सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल मॉड्यूल के साथ आता है जो बैक्टीरिया को रोकने और इंटीरियर को दुर्गंध से बचाने में मदद करता है, जिससे 99.99% बैक्टीरिया से बचाव हो सकता है। फ्रिज में एक इन्वर्टर कंप्रेसर और एक वैरिएबल-स्पीड फैन है जो नॉयज लेवल को 36 डेसिबल पर कम रखता है।

यह फ्रिज प्रति दिन सिर्फ 0.59 kWh पावर की खपत करता है। यह Xiaomi के HyperOS और Mijia ऐप के जरिए स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट करता है, जिससे फुल रिमोट कंट्रोल, टेंप्रेचर मॉनिटर और Xiao Ai वॉयस एसिस्टेंट इंटीग्रेशन मिलता है। फ्रिज में सभी जोन के लिए एक रिस्पॉन्सिव एलईडी टच कंट्रोल पैनल भी है। इसका डोर 90° तक खुलता है, जिससे आसानी से पूरा सामान बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा आसान क्लीनिंग के लिए मैग्नेटिक रिमूवेबल सील है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  2. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  3. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  4. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  5. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  6. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  7. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  8. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  9. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.