Xiaomi Mi Air Purifier 2 की कीमत में कटौती

शाओमी ने अपने मी एयर प्यूरिफायर 2 की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि इन दिनों राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और हवा बेहद खराब है। शाओमी ने कीमत में कटौती की पुष्टि एक ट्वीट के जरिए दी। कीमत में कटौती के बाद, शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 अब 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi Mi Air Purifier 2 की कीमत में कटौती
ख़ास बातें
  • शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 अब 8,999 रुपये में उपलब्ध है
  • इससे पहले यह 9,999 रुपये में उपलब्ध था
  • दिल्ली में अधिक वायु प्रदूषण के समय कीमत में कटौती की गई है
विज्ञापन
शाओमी ने अपने मी एयर प्यूरिफायर 2 की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि  इन दिनों राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और हवा बेहद खराब है। शाओमी ने कीमत में कटौती की पुष्टि एक ट्वीट के जरिए दी। कीमत में कटौती के बाद, शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 2 अब 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को राजधानी में घनी धुंध देखी गई जो बुधवार को और ज़्यादा घनी हो गई। कई लोगों ने इस वजह से आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और नाक में खुजली व त्वचा में परेशानी की शिकायतें की। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से रविवार तक स्कूल भी बंद कर दिये गए हैं।

मी एयर प्यूरिफायर 2 के फ़ीचर की बात करें तो, इसमें एक ट्रिपल लेयर फिल्टर है। फिल्टर रिप्लेसमेंट के लिए 2,499 रुपये लगेंगे जिसे हर छह महीने पर बदलवाने की जरूरत पड़ेगी। ट्रिपल लेयर फिल्टर को 360 डिग्री फिल्टरिंग के लिए सिलिंड्रिकल शेप में फिट किया गया है। इसमें एक पेट पीईटी प्री-फिल्टर, एक ईपीए फिल्टर और एक एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर लगा हुआ है। मी एयर प्यूरिफायर 2 को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जाता है जो एंड्रॉयड व आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एयर प्यूरिफायर को वाई-फाई से कनेक्ट कर रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। ऐप से कंट्रोल करने पर इसकी जानकारी परिवार के दूसरे सदस्यों से भी साझा की जा सकती है।

बात करें मी प्यूरिफायर 2 की तो यह एक ए4 पेपर साइज़ के बराबर है। और इसमें ट्रिपल फिल्टर प्रोटेक्शन फ़ीचर है। कंपनी का दावा है कि मी एयर प्यूरिफायर 2 में 406 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा तक क्लीन एयर डिलावरी रेट दिया गया है। यह 48 स्क्वायर मीटर का एरिया कवर कर सकता है। मी एयर प्यूरिफायर 2 का डाइमेंशन 520x240x240 मिलीमीटर और वज़न 4.8 किलोग्राम है। यह प्यूरिफायर वाई-फाई (802.11 एन) इनेबल्ड है और यह आपके घर के वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है। एयर प्यूरिफायर ऑटो, नाइट (स्लीप) और मैनुअल तीन मोड पर काम करता है। मी होम ऐप घर की रियल टाइम एयर क्वालिटी भी मॉनिटर करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »